शादीशुदा जिंदगी से परेशान हैं तो रट लीजिए सहवाग का बताया ये अचूक 'मंत्र'
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर अपने मजाकिया अंदाज से सबको खूब गुदगुदा रहे हैं। लेकिन ही में उन्होंने ओलंपिक मेडल विजेता साक्षी मलिक की शादी के मौके पर एक ऐसी सलाह दी है जो बाकी शादीशुदा लोगों के लिए भी काफी कारगर साबित हो सकती है।
सहवाग क्रिकेट से इतर भी दे रहे हैं अहम सलाह
38 साल के पूर्व क्रिकेटर को प्रशंसकों ने उनके लहजे और लगातार तीखे तंज की वजह से 'ट्विटर के नवाब' घोषित कर दिया है। क्रिकेट से इतर अब सहवाग शादीशुदा लोगों के काउंसलर की तरह सलाह देते नजर आए हैं। उनकी बातों पर गौर करके काफी लोगों का शादीशुदा जीवन खुशहाल हो सकता है।
शादी की शुभकामनाओं के साथ दिए टिप्स
सहवाग ने पहले साक्षी मलिक को शादीशुदा जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और न पहुंच पाने के लिए अफसोस भी जताया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि शादी के बाद 'घर में कुश्ती' न हो। बता दें कि साक्षी मलिक ने बीते साल रियो में हुए ओलंपिक में कुश्ती में मेडल जीता था। उनकी शादी रविवार को हुई है।
वीरेंद्र सहवाग इससे पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की शादी के मौके पर भी ऐसा ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने तब लिखा था, 'शादी के मौके पर इशांत और प्रतिमा को बधाई। शांत मत रहना इशांत।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

