For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफरीदी ने आखिरी गेंद पर रॉस टेलर से छीना मैच, पाकिस्तान को ऐसे मिली जीत

नई दिल्ली। बुधवार की रात पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबु धाबी में खेल गए पहले टी20 मुकाबले का आखिरी गेंद पर नतीजा निकला। बाजी तो पाकिस्तान ने मार ली लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी जीत के मुहाने पर खड़े होकर उल्टे पैर लौट गई। तीन टी20 मैचों की इस सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और न्यूजीलैंड को 149 रनों का लक्ष्य दिया।

पाकिस्तान की टीम को खराब शुरुआत मिली लेकिन मोहम्मद हफीज और कप्तान सरफराज अहमद ने टीम को संभालते हुए स्कोर को 150 के आसपास पहुंचाने में मदद की। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। पाक की इस पारी में हफीज ने 45 और सरफराज ने 34 और आसिफ अली ने 24 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने दो विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड को मिली अच्छी शुरुआत

149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत मिली। बावजूद इसके न्यूजीलैंड ने मैच से अपनी पकड़ गंवा दी। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो और ग्लेन फिलिप्स ने 6 ओवर से पहले ही 50 रन बना लिए थे। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने वापसी की और मैच आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक चला, जिसमें पाकिस्तान ने दो रन से बाजी मार सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मोहम्मद हफीज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ऐसा था आखिरी ओवर

न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे, लेकिन बन पाए 14 रन। इस तरह न्यूजीलैंड दो रन से ये मैच हार गई। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने आखिरी ओवर शाहीन अफरीदी को दिया। अफरीदी ने पहली गेंद पर एक रन, दूसरी गेंद पर 4 रन, तीसरी गेंद पर 1 रन, चौथी और पांचवीं गेंद पर 2-2 रन दिए। इस तरह से न्यूजीलैंड को आखिरी गेंद पर जीत के लिए सात और मैच में सुपरओवर कराने के लिए 6 रन की जरूरत थी।

अफरीदी का सामना आखिरी गेंद पर शानदार रन बटोर रहे रॉस टेलर से था। अफरीदी ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद को परफेक्ट फुलटॉस फेंका, जिस पर टेलर ने शॉट तो लगाया लेकिन गेंद ओवर मिड-ऑफ के क्षेत्र में चार रन के लिए चली गई। इस तरह आखिरी गेंद पर इस मुकाबले का नतीजा निकला, जो पाकिस्तान के पक्ष में गया। टेलर अगर इस गेंद पर छक्का जड़ देते तो मैच का नतीजा सुपरओवर से निकलता।

Story first published: Thursday, November 1, 2018, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+