For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड से एक और टी20 सीरीज छीन बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच दुबई में खेला गया। इस मैच को जीत पाकिस्तान ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ पाकिस्तान ने लगातार 11 टी20 सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किए रखा है। बता दें कि पाकिस्तान के इस रिकॉर्ड के आस-पास भी दुनिया की कोई टीम नहीं है।

बहरहाल, शुक्रवार की रात दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन मिडिल ऑर्डर ने इस मेहनत पर पानी फेर दिया। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 153 रन बनाए लेकिन गेंदबाद इन रनों को बचा नहीं पाए। इस तरह न्यूजीलैंड ने मैच और सीरीज गंवा दी।

न्यूजीलैंड से मिले 154 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 4 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज बाबर आजम ने 40, अशिफ अली ने 38 और मोहम्मद हफीज ने 34 रन की पारी खेली। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन कोलिन मुनरो और कोरी एंडरसन ने बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने 44-44 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 37 रन बनाए।

टी20 रैंकिंग में नंबर वन है पाकिस्तान

बात अगर पाकिस्तान की टी20 में परफॉर्मेंस की करें तो पाक टीम आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर वन बनी हुई है। पाकिस्तान को अभी कोई टीम अगले 8-10 महीने तक हिला नहीं सकती है। इसके पीछे कारण ये है कि ना तो किसी टीम के उतने मैच हैं और ना ही कोई पाकिस्तानी की परफॉर्मेंस का मुकाबला कर सकती है। दरअसल, पाकिस्तान और उनके कप्तान सरफराज अहमद ने ये लगातार 11वीं टी20 सीरीज जीती है।

इन देशों से जीती हैं लगातार 11 सीरीज

पाकिस्तान ने सरफराज की कप्तानी में सितंबर 2016 से इंग्लैंड(1-0), वेस्टइंडीज(3-0 और 3-1), ए वर्ल्ड इलेवन (2-1), श्रीलंका(3-0), न्यूजीलैंड(2-1), वेस्टइंडीज(3-0), स्कॉटलैंड(2-0), ऑस्ट्रेलिया(3-0) और अब न्यूजीलैंड(2-0, इसका सीरीज का एक मैच बाकी है) को हराया है। इस तरह पाकिस्तान ने लगातार 11 टी20 सीरीज अपने नाम कर ली हैं। पाकिस्तान के बाद टीम इंडिया का नाम है, जिसने अब तक 6 टी20 सीरीज अपने नाम की हैं।

Story first published: Saturday, November 3, 2018, 10:50 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+