वेस्ट इंडीज ने पाक को 150 रनों से धोया, 1 रन पर 4 विकेट गंवाये पाक ने

क्राईस्टचर्च। विश्व कप में पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। विश्व कप के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पाक को 150 रनों से धो दिया है। यही नहीं पाकिस्तान ने 1 रन पर चार विकेट गंवाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

वेस्ट इंडीज के 311 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी पाक की टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। यही नहीं महज 1 रन पर 4 विकेट गंवा का पाक ने विश्व रिकॉर्ड भी बना डाला। इससे पहले यह रिकॉर्ड कनाडा ने 2006 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 रन के स्कोर पर 4 विकेट खोने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तेज गेंदबाज जेरोम टेलर ने 2 ओवर में 1 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

पाकिस्तान की ओर सर्वाधिक 59 रन उमर अकमल ने बनाया जबकि शोहेब मकसूद ने 50 रनों की पारी खेली। वेस्ट इंडीज की ओर बेहतरीन गंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए जेरोम टेयल ने महज 15 रन देकर पाक के तीन विकेट झटके। जबकि आंद्रे रसेल ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए। वेस्ट इंडीज के 310 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर के सामने पाक की पूरी टीम 160 रनों पर ढेर हो गयी।

टेलर ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर नासिर जमशेद को शून्य पर रसेल के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद आखिरी गेंद पर यूनुस खान को भी विकेटकीपर रामदीन के हाथों लपकवाया। इसके बाद तीसरे ओवर में भी टेलर ने हारिस सोहेल को शून्य पर पवेलियन भेजा। रही सही कसर होल्डर ने अहमद शहजाद को 1 रन पर आउट कर पूरी कर दी। इस वक्त पाकिस्तान का स्कोर था 1 विकेट पर चार रन।

Story first published: Saturday, February 21, 2015, 10:55 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+