Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत की झूलन गोस्वामी से प्ररेणा लेकर पाकिस्तान की कायनात बनीं फास्ट बॉलर

नई दिल्ली। एक पाकिस्तानी क्रिकेटर का पोस्ट सुर्खियों में बना हुआ है। इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बताया है कि उसने एक भारतीय क्रिकेटर को देख कर खेलना सीखा है। उसने अपने प्रेरणाश्रोत भारतीय क्रिकेटर के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है।

पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने अपने दिल की बात कही है उन्होंने बताया है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी को देखकर खेलना सीखा है। कायनात ने इंस्‍टाग्राम पर झूलन के साथ पोस्‍ट किए गए अपने फोटो के साथ लिखा है, 'मैं अपनी कहानी आप लोगों के साथ शेयर करना चाहती हूं, साल 2005 में पाकिस्‍तान में आयोजित हुए एशिया कप के दौरान मैंने पहली बार भारतीय महिला टीम को देखा था। टूर्नामेंट के दौरान मैं बॉल पिकर थी। इसी दौरान मैंने झूलन गोस्‍वामी को देखा, वे उस समय सबसे तेज गेंदबाजी करने वाली महिला खिलाड़ी थीं। झूलन से प्रेरित होकर ही मैंने करियर के लिहाज से क्रिकेट खासकर तेज गेंदबाजी को चुना। मेरे लिए यह गौरव का विषय है कि 12 साल बाद मैं 2017 में महिला वर्ल्‍डकप में खेल रही हूं।'

आमतौर पर भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच तकरार की बातें सुर्खियां बनती है, लेकिन इस बार कायनात के दिल छू लेने वाले पोस्ट ने सबके दिलों को छुआ है। आपको बता दें कि हाल ही में महिला वर्ल्ड कप मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी टीम को हराया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+