इंग्लैंड में पाकिस्तान की करारी हार के बाद टेस्ट क्रिकेट में यह बदलाव चाहते हैं वकार यूनिस
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को करीब 10 साल बाद इंग्लैंड की टीम ने पहली बार किसी द्विपक्षीय सीरीज में हराने का काम किया है। अब सीरीज में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को टेस्ट क्रिकेट में एक नया बदलाव करने का सुझाव दिया है।
और पढ़ें: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा, कहा- नस्लवाद के चलते सुसाइड को हो गया था मजबूर
वकार यूनिस ने आईसीसी के लिये एक कॉलम में लिखते हुए टेस्ट क्रिकेट में केवल एक ही ब्रांड की गेंद का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि तेज गेंदबाजों को दुनिया भर में अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने में सामंजस्य बिठाने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है तो ऐसे में अगर एक ही ब्रांड की गेंद से मैच खेला जायेगा तो खिलाड़ियों का ज्यादा आसानी होगी।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने हालिया इंग्लैंड दौरे पर ड्यूक गेंद से सीरीज खेली, जिसमें उसे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 0-1 से गंवाना पड़ा।
और पढ़ें: CPL 2020: 6 छक्के लगाकर सिमन्स ने खेली 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी, TKR ने जीता लगातार 8वां मैच

टेस्ट क्रिकेट में यह बदलाव चाहते हैं वकार यूनिस
वकार यूनिस ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के लिए एक कॉलम में लिखा, 'मैं कई वर्षों तक ड्यूक गेंद का बड़ा हिमायती रहा, लेकिन मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी दुनिया में केवल एक ही ब्रांड की गेंद का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।'

ICC इसके लिये बनाये एक नियम
ड्यूक के अलावा कूकाबुरा और एसजी गेंद अंतरराष्ट्रीय मैचों में इस्तेमाल की जाती है। भारतीय टीम एसजी गेंदों का इस्तेमाल करती है तो इंग्लैंड, आयरलैंड और वेस्टंडीज ड्यूक गेंद और अन्य देश कूकाबुरा का इस्तेमाल करते हैं।
उन्होंने लिखा, 'यह मायने नहीं रखता कि कौन सा ब्रांड लेकिन आईसीसी को यह फैसला करना चाहिए। गेंदबाजों के लिए दुनिया भर में विभिन्न प्रकार की गेंदों का इस्तेमाल कर सामंजस्य बिठाना मुश्किल होता है।'

इंग्लैंड में लार बैन के बावजूद नहीं हुई कोई परेशानी
आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के चलते गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूनिस ने कहा कि इंग्लैंड में मौसम के कारण इससे कोई परेशानी नहीं हुई।
उन्होंने कहा, 'दोनों टीमों को हालिया टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे बड़ी चुनौती लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से हुई। मुझे नहीं लगता की इंग्लैंड में मौसम को देखते हुए वास्तव में यह कोई बड़ा मुद्दा था।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
