For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने वनडे में लगाई ट्रिपल सेंचुरी, बनाया रिकॉर्ड

पाकिस्तान एकक खिलाड़ी ने ट्रिपल सेंचुरी लगाकर अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया है। पढ़िए कौन है वो?

वैसे तो 50 ओवर के खेल में डबल सेंचुरी बनाना ही बहुत बड़ी बात है लेकिन पाकिस्तानी के इस खिलाड़ी ने तेहरा शतक लगाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। पीसीबी फजल मोहम्मद इंटर क्लब क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट में पाकिस्तान के 98 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए की गई है, जिसमें कुल 2,836 क्लब के बीच 5 हजार से अधिक मैच खेले जाएंगे। इसी क्रम में पीसीबी फजल मोहम्मद इंटर क्लब क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट में 26 वर्षीय बिलाल इरशाद अहमद ने तिहरा शतक जड़ दिया। बिलाल ने 175 गेंदों में 9 छक्के और 42 चौके की मदद से नाबाद 320 रन बनाए।

आपको बता दें कि इससे पहले वनडे में किसी ने भी ट्रिपल सेंचुरी नहीं बनाई है। अगर अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात करें को भारत के रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। रोहित ने कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रन बनाए। आपको बता दें कि वनडे में पहला दोहरा शतक क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने बनाया था। वनडे में दो दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+