For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'भारत-पाक मैच के दौरान वेंटिलेटर पर थी उसकी मां', बाबर आजम के पिता ने किया बड़ा खुलासा

T20 World Cup
Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में पाकिस्तान की टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और ग्रुप 2 में खेलते हुए अपने पहले 3 मुकाबलों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल की सीट लगभग पक्की कर ली है। पाकिस्तान की टीम को अपने बचे हुए 2 मैच नामिबिया और स्कॉटलैंड की टीमों के खिलाफ खेलना है जिसमें उसका जीत हासिल करना लगभग तय नजर आ रहा है, ऐसे में वह टेबल टॉपर बनकर सेमीफाइनल में पहुंचती नजर आ रही है। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में पाकिस्तान के युवा कप्तान बाबर आजम सामने से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और 3 मैचों में दो बार अर्धशतक लगा चुके हैं।

पाकिस्तान के लिये शानदार बल्लेबाजी कर रहा यह युवा कप्तान जहां मैदान पर बर्फ की तरह शांत नजर आता है पर सच्चाई यह है कि विश्वकप के इन मैचों के दौरान वह अंदर ही अंदर बहुत सारे इमोशन्स का सामना कर रहे थे। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को 5 विकेट से जीत दिलाने वाले बाबर आजम के पिता आजम सिद्दिकी ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया जिसको सुनकर फैन्स हैरान रह गये हैं।

और पढ़ें: AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर हावी रहे इंग्लिश गेंदबाज, WC के दूसरे न्यूनतम स्कोर पर समेटा

अपने इंस्टाग्राम पर परिवार की तस्वीर शेयर करते हुए आजम सिद्दिकी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि जब 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में महामुकाबला खेला जा रहा था तो उस वक्त बाबर आजम की मां वेंटिलेटर पर थी और जिंदगी-मौत की जंग लड़ रही थी। उन्होंने आगे बताया कि आजम ने अपने पहले 3 मुकाबले काफी स्ट्रेस के साथ खेले हैं।

परिवार के साथ शेयर की गई इस तस्वीर के कैप्शन में बाबर आजम के पिता ने लिखा,' मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है जब कुछ सच के बारे में मेरे देशवासियों को जानना चाहिये। आप सभी को पहले तीन मैचों में जीत के लिये बधाइयां। इस दौरान हमारे घर में भी एक बड़ा टेस्ट हो रहा था। जिस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा था, उस वक्त बाबर की मां वेंटिलेटर पर थी। बाबर ने इन तीनों ही मैच में काफी मानसिक दबाव के साथ खेला है।'

और पढ़ें: अनफिट हार्दिक पांड्या को बैक करने से भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर, टीम मैनेजमेंट से पूछे तीखे सवाल

बाबर आजम के पिता ने आगे बात करते हुए कहा कि मैं कभी भी यूएई नहीं आना चाहता और मुझे आना भी नहीं था लेकिन मैं यहां पर सिर्फ इस वजह से आया क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि बाबर कमजोर पड़ जाये। यह बात शेयर करने का बस एक ही कारण है कि अगर किसी भी खिलाड़ी का बुरा वक्त आता है तो हम यह याद रखें कि वो हमारे नेशनल हीरो हैं और हम बेवजह उनकी आलोचना न करें। मुझे पता है कि आपको हमेशा जन्नत नसीब नहीं होती है, कई बार आपको मुश्किल दौर से गुजरना होता है, आपको उस वक्त खुद को साबित करना होता है, बस।'

गौरतलब है कि बाबर आजम के पिता की ओर से इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ समय बाद ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। आपको बता दें कि पारिवार में इतना सबकुछ होने का बावजूद उनके प्रदर्शन पर इसका असर नजर नहीं आया और उन्होंने पहले भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाया तो वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ भी मैच जिताऊ पारी खेली।

Story first published: Saturday, October 30, 2021, 22:17 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+