नई दिल्ली। पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए दूसरे वनडे मैच में नस्लीय टिप्पणी की थी। दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर एंडिल फिलक्वायो पर नस्लीय टिप्पणी करने के साथ ही सरफराज ने उनकी मां के लिए भी अभद्र बातें कही थी। इसके लिए सरफराज ने अब माफी मांग ली है। बता दें कि यह घटना एक वीडियो में रिकॉर्ड हो चुकी थी। पाकिस्तान ने यह मैच 5 विकेट से गंवा दिया था जिसके बाद अफ्रीका ने 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
सरफराज ने माफी मांगते हुए कहा है कि झुंझलाहट में की गई मेरी टिप्पणी के चलते अगर किसी को कोई ठेस पहुंची हैं तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। इसके साथ ही सरफराज ने माना की उन्होंने जो भी कुछ कहा वो स्टंप माइक ने पकड़ लिया था। सरफराज ने कहा, 'मेरे शब्द किसी खास इंसान के लिए नहीं थे और मेरी किसी को ठेस पहुंचाने की भी कोई मंशा नहीं थी। यहां तक भी मैंने किसी को सुनाने के लिए भी यह बात नहीं बोली थी।' इसके साथ ही सरफराज ने कहा कि वे अपने साथी क्रिकेटरों की हमेशा इज्जत करते रहेंगे चाहे वे मैदान में हो या मैदान से बाहर।
1/2 - I wish to extend my sincere apologies to any person who may have taken offence from my expression of frustration which was unfortunately caught by the stump mic during yesterday's game against SA. My words were not directed towards anyone in particular and...
— Sarfaraz Ahmed (@SarfarazA_54) January 23, 2019
सरफराज ने यह बात तब कही जब अफ्रीका की पारी चल रही थी। उनकी यह बातें स्टंप के नीचे लगे माइक में रिकॉर्ड में हो गई। सरफराज अहमद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो यहां देखा जा सकता है। इसमें सरफराज को उर्दू में बोलते हुए सुना जा सकता है। सरफराज ने यह शर्मनाक शब्द तब बोले तो जब दक्षिण अफ्रीका की पारी का 37वां ओवर चल रहा था। तेज गेंदबाज शाहिन आफरीदी यह ओवर डाल रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर फिलक्वायो के रन लेते के दौरान ही सरफराज ने यह बात बोली। सरफराज को यह कहते हुए सुना गया- 'अबे काले! तेरी अम्मी आज कहां बैठी हुई है? क्या परवा के आया है आज?'
3/3 - ...across the globe and will always respect and honour them on and off the field.
— Sarfaraz Ahmed (@SarfarazA_54) January 23, 2019