For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तानी चीफ सेलेक्टर ने क्यों कहा, 'भारतीय कप्तान बहुत स्मार्ट हैं'

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली बहुत स्मार्ट हैं ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन अब ऐसा क्या हुआ कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता ने भी कोहली को बेहद स्मार्ट बताया है। दरअसल अभी कुछ समय पहले काउंटी टीम सरे ने इस बात की पुष्टि की थी कि भारतीय कप्तान विराट कोहली उनके साथ जून महीने में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। कोहली के इस फैसले ही पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। इसके पीछे कारण ये है कि भारत को इसी साल इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने ही और विराट कोहली का प्रदर्शन इंग्लैंड में बेहद खराब रहा है।

खासतौर पर टेस्ट में कोहली के आंकड़े इंग्लैंड में खास नहीं रहे हैं। इसी को सुधारने के लिए कोहली कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते हैं। खुद कोहली और बीसीसीआई इसको लेकर कितने सतर्क हैं इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में कोहली नहीं खेलेंगे बल्कि काउंटी क्रिकेट खेलेंगे।

कोहली की काउंटी क्रिकेट खेलने की इन्हीं खबरों पर पीसीबी के मुख्य चयनकर्ता वसीम बारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि काउंटी क्रिकेट के दौरान विराट कोहली को इंग्लैंड की परिस्थितियां समझने में मदद मिलेगी और उनका यह दौरा भारत के पक्ष में फायदेमंद होगा। बारी ने आगे कहा कि पिछली बार जब भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया था तब रनों के मामले में कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक था।

उनका बल्लेबाजी औसत 20 से भी कम था। काउंटी क्रिकेट खेलने के विराट कोहली के फैसले का स्वागत करते हुए वसीम बारी ने कहा, 'भारतीय कप्तान बहुत स्मार्ट हैं। वह जानते हैं कि उनका यह दौरान कितना मददगार साबित होने वाला है। आगामी दिनों में भारत का इंग्लैंड दौरा काफी महत्वपूर्ण है। कोहली ने काउंटी क्रिकेट में सरे टीम के साथ करार कर बहुत अच्छा फैसला लिया है।' आपको बता दें कि अगले साल क्रिकेट वर्ल्ड कप भी इंग्लैंड में होने वाला है इसलिए कोहली अभी से अपनी तैयारियों को पूरा करने में जुटे हैं।

Story first published: Wednesday, May 9, 2018, 17:48 [IST]
Other articles published on May 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+