For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने करवाई खुद की बेइज्जती, इंग्लैंड रवाना होने से पहले की गलती

नई दिल्ली। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम रविवार इंग्लैंड पहुंच चुकी है। लेकिन टीम के वहां पहुंचने से पहले पाक बोर्ड को शर्मसार होना पड़ा है। दरअसल, जब टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची तो पीसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर कीं। लेकिन उस दाैरान वह एक गलती कर बैठे।

दरअसल, बोर्ड ने लिखा कि पाकिस्‍तान टीम इंग्‍लैंड के लिए रवाना होती हुई। लेकिन इस दाैरान पीसीबी अपने देश के नाम की स्पेलिंग में गलती कर बैठा। उन्होंने Pakistan लिखने की बजाय Pakiatan लिख दिया। पाक बोर्ड को गलती का एहसास तो हुआ लेकिन बहुत देर बाद। उन्‍होंने गलती वाले ट्वीट को घंटेभर बाद डिलीट करके सही स्पेलिंग के साथ दूसरा ट्वीट किया, लेकिन तब तक स्‍क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

बता दें कि पाकिस्‍तान की टीम 28 जून को इंग्‍लैंड के लिए रवाना हुई थी और देर रात तक इंग्‍लैंड में पहुंच गई थी। पाक बोर्ड ने टीम की तस्‍वीरों को शेयर करके उनके इंग्‍लैंड के लिए उड़ान करने की जानकारी दी, मगर जानकारी देने के साथ ही पाकिस्‍तान बोर्ड ने खुद की बेइज्‍जती भी करवा ली। इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने भी पाक बोर्ड को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

गाैर हो कि इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान को अगस्त-सितंबर में तीन टेस्ट और इतने ही टी 20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

पाकिस्तान टीम: आबिद अली, इमाम-उल-हक़, शान मसूद, अज़हर अली (टेस्ट कप्तान), बाबर आज़म (टेस्ट उपकप्तान और टी-20 कप्तान), असद शफ़ीक़, फवाद आलम, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, सरफ़राज़ अहमद, फहीम अशरफ, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, सोहैल खान, उस्मान शिनवारी, इमाद वसीम, यासिर शाह, मूसा खान, रोहेल।

Story first published: Monday, June 29, 2020, 18:29 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+