पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने दिया शाहिद अफरीदी को झटका, क्‍या टीम में भी मिलेगी जगह?

By Sachin Yadav

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने व‍िस्‍फोटक बल्‍लेबाज शाहिद अफरीदी को जोरदार झटका दिया है। यह झटका सिर्फ शाहिद अफरीदी को ही नहीं बल्कि सईद अजमल को भी लगा है।

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने इन दोनों खिलाड़ियों को गुरूवार को घोषित किए गए सेंट्रल कांट्रेट की लिस्‍ट से बाहर कर दिया है।

36 वर्षीय शाहिद अफरीदी को अप्रैल में हुए टी-20 वर्ल्‍ड कप के बाद से ही टीम में नहीं चुना गया है। टी-20 वर्ल्‍ड कप के बाद कप्‍तान के पद से शाहिद अफरीदी ने इस्‍तीफा दे दिया था। पर उन्‍होंने आगे भी खेलने की ख्‍वाहिश जताई थी।

पिछले साल तक अफरीदी पीसीबी के कांट्रेक्‍ट में एक लिस्‍ट में शामिल थे। वहीं ऑफ स्पिनर अजमल को बी लिस्‍ट से बाहर कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि ऑफ स्पिनर अजमल के बॉलिंग एक्‍शन को लेकर जुलाई 2014 में व‍िवाद हुआ था।

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक 30 खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में रखा गया है। टेस्‍ट टीम के कप्‍तान मिसाबह उल हक, वनडे टीम के कप्‍तान अजहर अली और टी-20 टीम के कप्‍तान सरफराज अली समेत आठ खिलाड़ियों को कैटेगरी एक में रखा गया है।

बल्‍लेबाज उमर अकमल को सी से डी ग्रुप में भेज दिया गया है। वहीं लेग स्पिनर यासिर शाह को बी समूह से एक समूह में भेज दिया गया है।

कैटेगरी-ए- अजहर अली, मोहम्‍मद हफीज, मिसाबह-उल-हक, युनुस खान, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, यासिर शाह, वाहेब रियाज।

कैटेगरी-बी-राहत अली, असद शफीक, मोहम्‍मद आमिर

कैटेगरी-सी-हारिस सोहेल, मोहम्‍मद रिजवान, इमरान खान सीनियर, शाह मसूद, मोहम्‍मद इरफान, सामी असलम, बाबर आजम, इमाद वसीम, हसन अली, खालिद लतीफ, शरजील खान, मोहम्‍मद नवाज, सोहेल खान, सोहेल तनवीर।

कैटेगरी-डी-अनवर अली, जुल्फिकार बाबार, मोहम्‍मद असगर, अहमद शाहजाद, उमर अकमल।

Story first published: Friday, October 28, 2016, 13:54 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+