बीसीसीआई से 'लड़ने' के लिए पाकिस्तान ने उठाया बड़ा कदम
इस्लामाबाद। द्विपक्षीय सीरीज विवाद के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर केस करने जा रहा है। जी हां, दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में मुकदमा दायर करने की योजना बना रहा है। पीसीबी ने बीसीसीआई द्वारा दोनों देशों की क्रिकेट टीमों के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला से जुड़े समझौते (एमओयू) का अपमान करने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि जल्द ही पीसीबी अध्यक्ष के पद रिटायर हो रहे शहरयार खान ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने के वादे से बीसीसीआई मुकर गई है। जिसके कारण आईसीसी विवाद प्रस्ताव समिति में कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पीसीबी ने एक अरब रुपये अलग से रखे हुए हैं।
शुक्रवार को यहां बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) बैठक की अध्यक्षता करते हुए खान ने कहा कि बीओजी ने कानूनी लड़ाई के खर्च को वहन करने के लिए राशि को मंजूरी दे दी है जिसके लिए योग्य ब्रिटिश वकीलों को काम पर रखा गया था।
उन्होंने कहा, "हमने इस मामले में अपना प्रतिनिधित्व करने और विवाद समाधान समिति के सामने मुआवजे का दावा पेश करने के लिए एक ब्रिटिश लॉ फर्म को काम पर रखा है।" खान ने कहा, "बीसीसीआई का कहना है कि वे हमारे साथ कोई द्विपक्षीय श्रृंखला इसलिए नहीं खेल सकते क्योंकि उनकी सरकार उन्हें मंजूरी नहीं दे रही है।"
2014 में दोनों बोर्ड ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत दोनों देशों को 2015-2023 के बीच छह द्विपक्षीय श्रृंखला खेलनी थी। एमओयू के अनुसार, भारत पाकिस्तान के खिलाफ छह सीरीज खेलने वाला था, जिनमें से चार श्रृंखलाओं की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी। हालांकि, बीसीसीआई ने दोनों देशों के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के बाद श्रृंखला पर फैसला भारत सरकार के जिम्मे छोड़ा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
