भारत के बाहर खेला जाएगा आईपीएल 2017?
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि 2017 में होने वाले आईपीएल के 10वें संस्करण को कुछ मैच विदेशों में भी होंगे। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल आईपीएल के 10वें संस्करण के लिए भारत के साथ ही साथ विदेशों में भी संभावनाएं तलाश रही है। उन्होंने कहा कि हमें स्टेडियम और स्थिति की मौजूदगी तलाश करनी पड़ेगी।
Viral Video: जानिए विराट कोहली को गुस्सा क्यों आता है?
आपको बताते चलें कि इससे पहले भी आईपीएल दो बाद भारत से बाहर खेला जा चुका है। साल 2009 में आईपीएल के सभी मैचों को साऊथ अफ्रिका शिफ्ट कर दिया गया था। उसके बाद साल 2014 में शुरुआत के 15 दिन अरब में। आईपीएल हर बार एक नए विवाद में रहता है। इस बार आईपीएल को लेकर कई याचिकाएं डाली जा चुकी है। महाराष्ट्र में सूखे के चलते बॉम्बे हाईकोर्ट ने आईपीएल के 12 मैच पहले ही महाराष्ट्र से शिफ्ट कर दिया है।
खिलाडि़यों के भी कटेंगे पैसे
अनुराग ठाकुर ने साफ कहा कि मौजूदा खिलाड़ी जिनकी सैलरी बीसीसीआई के वार्षिक इंकम का 26 प्रतिशत है उनकी सैलरी में कटौती की जाएगी। हालांकि इस कटौती की भरपाई बीसीसीआई उन खिलाडि़यों को विदेशों में होने वाले टी20 लीग में खेलने की अनुमति देकर करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
