पाकिस्तान की ICC को 'चेतावनी', भारत मानेगा तभी वर्ल्ड लीग में खेलेंगे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक भारत उसके साथ किए गए एमओयू का सम्मान नहीं करता है तब तक वह वर्ल्ड लीग में हिस्सा नहीं लेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि वह तभी वर्ल्ड टेस्ट और वनडे लीग का हिस्सा बनेगा अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) दोनों बोर्ड के बीच हुए एमओयू का सम्मान करता है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2014 में हुए समझौते पत्र (एमओयू) ते तहत दोनों देशों को एक दूसरे के साथ द्वीपक्षीय सीरीज खेलनी थी लेकिन दोनो देशों की सीमाओं पर तनाव के चलते भारत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर रोक लगा रखी है। अब ये दोनों देश केवल आईसीसी के टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होते हैं।
पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी ने लाहौर में पत्रकारों से कहा, 'पीसीबी वर्ल्ड टेस्ट और वनडे लीग में भाग लेने के लिए दस्तावेज पर तभी हस्ताक्षर करेगा जबकि भारत दोनों बोर्ड के बीच हुए समझौते के अनुसार पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेलने की शर्तों को पूरा करेगा।' ऑकलैंड में आईसीसी बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान की नई आईसीसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी शर्तों पर होगी।
गौरतलब है कि ऑकलैंड में हुई बैठक के बाद आईसीसी ने यह घोषणा की थी कि 2019 के वर्ल्ड कप के बाद वर्ल्ड टेस्ट लीग की शुरुआत होगी जिसमें 9 टीमें होंगी। इसके तहत सभी टीमें घर में और बाहर दो साल में छह सीरीज खेलेंगी। इसी तरह वनडे लीग में 13 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें दो साल में घर और बाहर में 8 सीरीज खेलेंगी। सेठी ने ये भी कहा कि कोई भी टेस्ट और वनडे लीग बिना भारत-पाक मैच के बेमतलब होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
