Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इमाम-उल-हक की चोट पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी बड़ी अपडेट

नई दिल्ली। इंग्लिश परिस्थितियों में ढलने के लिए विश्व कप से पहले इंग्लैंड का दौरा कर रही पाकिस्तान की टीम के लिए चौथे वनडे मैच में एक सांसे थामने वाली घटना घटी थी। मैच के बीच में ही पाक बल्लेबाज इमाम-उल-हक को कोहली में गेंद लगने के चलते मैदान छोड़कर जाना पड़ा था।

यह मैच की पारी का चौथा ओवर चल रहा था। इस ओवर में गेंदबाजी कर रहे मार्क वुड ने पाक बल्लेबाज इमाम-उल-हक को एक 89 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से एक गेंद फेंकी जो अपनी लेंथ से उठकर सीधे बल्लेबाज की कोहनी से जा टकराई। गेंद लगते ही इमाम दर्द में कराह गए और सीधे ग्राउंड पर धराशाई हो गए। ऐसे में पाक टीम के फिजियो ने तुरंत मैदान पर आकर इमाम को शुरुआती जांच के बाद रिटायर हर्ट होने की सलाह दी।

इस घटना ने एक बार को तो पाकिस्तानी टीम का कलेजा ही मुंह में ला दिया। हालांकि इमाम मैच के अंतिम ओवरों में एक बार फिर से बैटिंग करने आए और 6 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने इस पारी में 50 ओवरों में 340 रन बनाए थे। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बल्लेबाजी की चोट के ऊपर आधिकारिक तौर पर अपडेट जारी की है। पाक बोर्ड ने बताया कि इमाम को चोट के बाद अस्पताल ले जाया गया है और ऐतिहातन उनका एक्स रे भी कराया गया। अच्छी बात यह रही कि एक्स-रे में उनको कोई फ्रैक्चर नहीं पाया गया है। जांच में पाया गया है कि उनकी बाए हाथ में केवल सूजन है।

आपको बता दें इससे पहले ब्रिस्टॉल में हुए वनडे मैच में इमाम ने शानदार शतक जड़ा था। ऐसे में यह बल्लेबाज टीम के लिए विश्व कप में अहम भूमिका के लिए पूरी तरह से तैयार भी था। लेकिन इस चोट ने अनिश्चितता के बादल अचानक से ला दिए थे। यह चोट उनके बाए हाथ की कोहनी में लगी थी।

Story first published: Saturday, May 18, 2019, 12:52 [IST]
Other articles published on May 18, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+