Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गावस्कर बोले- विराट कोहली को है वर्ल्ड कप 2019 के लिए इस खिलाड़ी की जरूरत

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि कप्तान विराट कोहली को वर्ल्ड कप 2019 में एमएस धोनी की जरूरत होगी। सुनील गावस्कर का ये भी मानना है कि विराट कोहली को धोनी के टीम में मौजूद होने से वर्ल्ड कप में बहुत फायदा होने वाला है। गावस्कर ने ये बात स्टार स्पोर्ट्स के एक प्रोग्राम के दौरान कही। इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज का मानना है कि धोनी का अनुभव टीम के लिए बहुत उपयोगी होगा।

धोनी की सलाह और अनुभव आएगा काम

सुनील गावस्कर ने कहा, "एमएस धोनी की सलाह और अनुभव टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाला है। इस बारे में किसी तरह का कोई संदेह नहीं है। पचास ओवर के खेल की बात करें तो धोनी फील्ड प्लेसमेंट से लेकर बोलर्स से हिंदी में बात कर किस तरह गेंदबाजी कराई जा सकती है, वे भलीभांति जानते हैं। धोनी की यही बातें बतौर कप्तान विराट कोहली के लिए प्लस प्वाइंट साबित होंगी।"

टी20 टीम में नहीं मिली धोनी को जगह

आपको बता दें, एमएस धोनी को 6 टी20 मैचों के लिए आराम दिया गया है। धोनी ही नहीं विराट कोहली को भी विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया है। विराट की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा टीम को लीड करेंगे। हालांकि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 टीम का हिस्सा हैं, लेकिन धोनी को यहां भी आराम दिया गया है। वहीं, धोनी की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत विकेटकीपर की भूमिका में होंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, टीम इंडिया ने साल 2006 में टी20 फॉर्मेट में डेब्यू करने के बाद 104 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इनमें से धोनी 93 बार टीम का हिस्सा रहे हैं। इतना ही नहीं धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप भी जीत चुकी है। धोनी ने इस फॉर्मेट में 37.17 के औसत और 127.90 के स्ट्राइक रेट से 1,487 रन बनाए हैं। इसके अलावा धोनी ने टी20 फॉर्मेट में दो अर्धशतक भी लगाए हैं।

Story first published: Tuesday, October 30, 2018, 13:04 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+