विराट कोहली के दस हजारी बनने पर अनुष्का का छलका प्यार, कुछ यूं जाहिर की खुशी
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में मैच टाई हो गया। हेटमेयर और शाई होप की शानदार पारी की बदौलत भारत जीता हुआ मैच अपने नाम नहीं कर सका।
भारत की पारी को कप्तान विराट कोहली ने संभाला और शानदार 157 रन बनाते हुए नाबाद रहे। उनकी इस पारी के दौरान उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को दूसरे वनडे में 81 रन बनाते ही दुनियाभर के दिग्गजों के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वे अब वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 10,000 बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विराट की इस उपलब्धि पर पत्नी अनुष्का शर्मा भी खूब नजर आईं।अनुष्का भले ही इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद ना रही हों, लेकिन उन्होंने पति की इस खास उपलब्धि को सेलिब्रेट करने का मौका नहीं छोड़ा। अनुष्का ने विराट के 10,000 रन और सेंचुरी के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

