For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने बनाया एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में नए रिकॉर्ड बनते बिगड़ते रहते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे रिकॉर्ड बन जाते हैं जो क्रिकेट की दुनिया में लंबे समय तक बने रहते हैं और याद किए जाते हैं। अभी हाल ही में इंग्लैंड की टीम ने वनडे में 481 रन बनाकर इतिहास रचा था। वैसा ही एक और रिकॉर्ड पाकिस्तान की टीम ने बनाया है। दरअसल पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमान और इमाम उल हक ने एकदिवसीय क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दोनों ने वनडे सीरीज के चौथे वनडे में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का सामना करते हुए वनडे क्रिकेट में पहले विकेट की साझेदारी का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दोनों ने पहले विकेट के लिए 304 रन जोड़ दिए जो कि सलामी बल्लेबाजों द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के उपुल थरंगा और सनथ जयसूर्या के नाम था जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 286 रन की साझेदारी की थी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फखर जमान और इमाम उल हक ने पहले विकेट के लिए 304 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक भी लगाए। फखर ने शुरू से ही तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट का 8वां दोहरा शतक ठोका। जमान अब रोहित शर्मा, क्रिस गेल, सचिन तेंदुलकर, सहवाग और मार्टिन गुप्टिल के क्लब में शामिल हो गए हैं। ये फखर के वनडे करियर का तीसरा वनडे शतक है, इसी के साथ फखर ने अपने करियर की भी बेस्ट पारी खेली।
फखर के अलावा इमाम उल हक ने भी सीरीज में अपना दूसरा शतक और कुल मिलाकर करियर का तीसरा वनडे शतक लगाया। उन्होंने 122 गेंद पर 113 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए। जिम्बाब्वे को पहला विकेट 42वें ओवर में मिला, जब वेलिंगटन मासाकाद्जा ने इमाम को मुसकंडा के हाथों कैच आउट करवाया।

बता दें कि पाकिस्तान जिम्बाब्वे से पांच वनडे मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है। अब मेहमान टीम की निगाहें मेजबान टीम का सूपड़ा साफ करने पर हैं। पाकिस्तान इस सीरीज में बेहद मजबूत नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने पहला मैच 201 रन, दूसरा मैच 9 विकेट से जीता था।

Story first published: Friday, July 20, 2018, 16:59 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+