For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान टीम का कर रहे हैं बेड़ागर्क, चोरी-चोरी करते हैं ऐसी हरकत

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया। वहीं कुछ खिलाड़ियों के ऐसे वीडियो सामने आए जिसपर पूरी दुनिया ने मजे लिए। आलोचनाओं के बाद मिकी ऑर्थर को कोच के पद से हटाया गया। फिर मिस्बाह उल हक को ना सिर्फ टीम का कोच चुना बल्कि मुख्य चयनकर्ता की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी भी दी। मिस्बाह के आते ही पाकिस्तान ने अपने घर में श्रीलंका को वनडे सीरीज में परास्त किया पर टी20 सीरीज हार गए। इसके बाद फिर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठे। वहीं मिस्बाह ने साफ कहा कि उन्हें आए सिर्फ कुछ ही दिन तो हुए हैं, टीम को एकजुट करने में समय लगेगा। लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तान टीम का बेड़ागर्क करने में तुले हुए हैं। इस बात का खुलासा खुद कोच मिस्बाह ने ही किया है।

आराम करते हैं ज्यादा

आराम करते हैं ज्यादा

मिस्बाह कुछ खिलाड़ियों के रवैये से निराश हैं। उन्होंने कहा है कि टीम के कुछ खिलाड़ी हैं, जिनमें थोड़ा सा भी खेल के प्रति अनुशासन नहीं है। हाल ही में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को उसके घर में टी-20 सीरीज में सफाया किया था। मिस्बाह इससे काफी निराश हैं कि उन्हें अपने घर में ही श्रीलंका की युवा टीम से सीरीज गंवानी पड़ी है। सूत्रों के मुताबिक मिस्बाह सबसे ज्यादा इस बात को लेकर खफा हैं कि मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता के तौर पर यह उनकी पहली सीरीज थी और कुछ खिलाड़ी प्रबंधन के निर्देश मानने को तैयार नहीं थे। पाकिस्तान की एक अखराब के अनुसार पाक टीम के कुछ खिलाड़ी उच्च फिटनेस मानकों को रखने के लिए उचित प्रशिक्षण करने को तैयार नहीं हैं। कुछ खिलाड़ी आराम ज्यादा करते हैं और ट्रेनिंग कम लेते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी अपनी क्रिकेट के अनुशासन को भी नहीं बनाए रखते। इन सब बातों से मिस्बाह बेहद ही परेशान हैं।

इन तीन खिलाड़ियों से मिस्बाह परेशान

इन तीन खिलाड़ियों से मिस्बाह परेशान

यह भी खुलासा हुआ है कि खुद कप्तान सरफराज अहमद जिम्मेदारियों से भागते हैं। मिस्बाह तीन सीनियर खिलाड़ियों वहाब रियाज, इमाद वसीम और हैरिस सोहेल के बर्ताव से खुश नहीं हैं। इन खिलाड़ियों ने कई बार ट्रेनिंग और नेट्स में अभ्यास करने से अपने पैर खींचे हैं। ये खिलाड़ी हमेशा बहाने बनाते रहते हैं और नेट सेशन में भाग लेने से भागते हैं। सूत्र का कहना है कि हैरिस सोहेल दर्द और छोटी-मोटी समस्याओं का बहाना लगाकर खुद को ट्रेनिंग से दूर रखते हैं। टीम की बनाई योजनाओं को खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतारते हैं। टीम में अभी के हालात कुछ ठीक नहीं हैं और उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टी-20 और टेस्ट टीम चुनते समय बतौर मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह कुछ कठिन फैसले ले सकते हैं।

मिस्बाह पाकिस्तान के 30वें मुख्य कोच बने हैं। लेकिन यह पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में पहला मौका है, जब हेड कोच को ही चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। मिस्बाह के साथ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस को गेंदबाजी कोच के रूप में चुना गया है। इससे पहले वकार दो बार पाकिस्तान के हेड कोच रह चुके हैं।

चोरी-चोरी करते हैं ऐसी हरकत

चोरी-चोरी करते हैं ऐसी हरकत

पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार ‘डेली जंग' ने एक रिपोर्ट छापी है, जिसमें यह बताया गया है कि कुछ खिलाड़ी अभी भी अपने पुराने को मिकी ऑर्थर के संपर्क में हैं जो चोरी-चोरी उनसे फोन पर बात करते हुए ड्रेसिंग रूम का माहाैल बताते हैं। अगर यह सच है तो पाकिस्तान टीम का एक बार फिर बिखरना तय है। क्योंकि खिलाड़ी अगर अपने नए कोच के अनुसार ना चलते हुए मनमर्जी करेंगे तो उनको खमियाजा भुगतना पड़ सकता है। टीम में मैदान के बीच भी एकजुटता नहीं दिखती जिस कारण मैच के परिणाम प्रभावित हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसके मुताबिक, पाकिस्तान टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो मिकी के लगातार संपर्क में हैं। ये प्लेयर्स टैक्स्ट मैसेज और बातचीत के जरिए ऑर्थर से सलाह ले रहे हैं।

ऑर्थर से हैं कईयों के मधुर संबंध

ऑर्थर से हैं कईयों के मधुर संबंध

रिपोर्ट के मुताबिक, सरफराज की कप्तानी वाली टीम के कई प्लेयर मिकी ऑर्थर से सलाह ले रहे हैं। आमतौर पर पूर्व कोच और इन खिलाड़ियों के बीच मैसेज होते हैं या फिर सीधे फोन पर बात होती है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ऐसी भी आईं जिनमें कहा गया कि ऑर्थर इंग्लैंड के हेड कोच बन सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी कुछ तय नहीं हुआ। ऑर्थर के कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों से काफी मधुर संबंध हैं। वो अगस्त 2016 में कोच हेड कोच बनाए गए थे। विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

इसलिए संवाद है जारी

इसलिए संवाद है जारी

मिकी ऑर्थर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से काफी नाराज हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि खिलाड़ियों से उनके रिश्ते बेहतरीन हैं लेकिन पीसीबी और कुछ पूर्व खिलाड़ियों को उनका पाकिस्तान में रहना पसंद नहीं है। मिकी के कार्यकाल में ही पाकिस्तानी टीम टी20 में नंबर वन बनी और इसी दौरान 2017 में उसने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती। यही वजह है कि हेड कोच पद से हटाए जाने के बाद भी मिकी और प्लेयर्स के बीच अच्छा संवाद जारी है। रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया है कि ऑर्थर को खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम के हालात तक बताते हैं। मिकी के कोच रहते अहमद शहजाद और उमर अकमल को मौका नहीं मिला। इन दोनों सीनयर्स को मिस्बाह ने टीम में शामिल किया लेकिन ये श्रीलंका की एक तरह से बी टीम के आगे भी कुछ नहीं कर सके।

श्रीलंका के सामने पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाया पाकिस्‍तान

श्रीलंका के सामने पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाया पाकिस्‍तान

बता दें कि टी20 की नंबर वन टीम पाकिस्तान को अपने ही घर में श्रीलंका से 3-0 से सीरीज गंवानी पड़ी। श्रीलंका के खिलाफ घर में सीरीज गंवाने से पहले पाकिस्‍तान ने टी20 में 11 सीरीज जीती थी और इसमें उसने ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड, वेस्‍टइंडीज, श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे और वर्ल्‍ड इलेवन की टीमों को शिकस्‍त दी थी। श्रीलंका ने लाहौर में खेले गए दोनों टी20 मैचों में पाकिस्‍तान को बड़े आराम से हराया। पहले मैच में उसने 64 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैचों में पाकिस्‍तान की टीम ऑलआउट हो गई और पूरे 20 ओवर तक भी उसके बल्‍लेबाज क्रीज पर टिक पाने में नाकाम रहे हैं। वहीं तीसरे मैच में भी श्रीलंका ने आसानी से बाजी मारी थी। मजेदार बात यह है कि श्रीलंका की जो टीम पाकिस्‍तान खेलने गई है वह दोयम दर्ज की थी। इसके कई खिलाड़ी सुरक्षा के डर के चलते पाकिस्‍तान नहीं गए थे। इनमें लसित मलिंगा, थिसारा परेरा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। साथ ही श्रीलंका की टीम का हालिया प्रदर्शन काफी खराब रहा है। लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। मानो जैसे टीम जीत के लिए मैदान पर उतरी ही नहीं। एकजुटना ना के बराबर रही।

Story first published: Tuesday, October 15, 2019, 17:48 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+