For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का करियर होने वाला है खत्म, सामने आई ये खबर

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद का क्रिकेट करियर अब पूरी तरह से खत्म माना जा रहा है। टी20 और टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद अब खबर है कि वनडे टीम से भी उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी बाबर आजम को दी जा सकती है। विश्व कप में हार के बाद घर पर खेली टी20 सीरीज की हार के बाद सरफराज से कप्तानी छीन ली गई थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक अहम फैसला लेने जा रहा है जिससे पूर्व कप्तान सरफराज अहमद का करियर खत्म हो सकता है। आईसीसी विश्व कप में पहले दौर से हारकर बाहर होने के बाद सरफराज ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी की थी। इसके बाद टी20 सीरीज में मिली 3-0 की शर्मनाक हार के बाद उनको टेस्ट और टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था।

पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कप्तानी अजहर अली जबकि टी20 की कमान बाबर आजम को दी गई थी। वनडे टीम को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया था जिसके बाद उम्मीद थी सरफराज को कप्तान बनाए रखा जा सकता है। अब खबर है कि बाबर को वनडे टीम की कप्तानी भी दिए जाने की बात हो रही है।

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल सितंबर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। तब से अब तक टीम ने कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है। बांग्लादेश के खिलाफ 3 अप्रैल को एक मात्र वनडे मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले कप्तान के नाम का ऐलान किया जाना है। जानकारी के मुताबिक सरफराज की जगह वनडे टीम की कप्तानी बाबर आजम को दी जा सकती है।

Story first published: Saturday, February 8, 2020, 7:22 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+