Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'162 रन तो हमारा मर्द अकेले बना लेता है', सोशल मीडिया पर यूं उड़ा पाकिस्तान का मजाक

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो और पाकिस्तान का हारने पर मजाक ना उड़े, ऐसा भला कैसे हो सकता है। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप के 22वें मुकाबले के लिए मैनचेस्टर में इन देशों की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। दर्शकों को कड़े मुकाबले की उम्मीद थी लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान ने भारत के सामने आसानी से घुटने टेक दिए। जहां एक तरफ इस जीत के लिए रोहित शर्मा को पूरा देश बधाई दे रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस हार पर पाकिस्तान को ट्रोल करना शरू कर दिया है।

एक यूजर ने तो मेसे बनाकर ये कह डाला कि 162 रन तो हमारा मर्द अकेले बना लेता है। बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 336 रन बना डाले जिसमें रोहित शर्मा के 140 रन शामिल हैं। यह तो पाकिस्तान की किस्मत थी कि रोहित आउट हो गए, नहीं तो उनके बल्ले से एक और दोहरा शतक लगने की गारंटी पक्की होती जा रही थी।

विश्व कप के इतिहास में भारत के सामने पाकिस्तान खस्ता हालत में दिखता आया है। दोनों की बीच अभी तक 7 मैच हो चुके हैं जिसमें पाकिस्तान एक भी बार नहीं जीत सका है। पाकिस्तान की हार पर कप्तान सरफराज अहमद भी आलोचकों के निशाने पर आ चुके हैं। ऐसे में उनकी कप्तानी पर पर खतरा भी मंडराने लगा है। बता दें कि पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग जोड़ी केएल राहुल(57) और रोहित ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े डाले। इसके बाद कप्तान विराट कोहली के 77 व हार्दिक पांड्या के 26 रनों की मदद से भारत ने पाकिस्तान के सामने 336 रनों का लक्ष्य रखा जिसे पाकिस्तान हासिल नहीं कर सका। भारत की यह 4 मैचों में तीसरी जीत रही जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द किया गया था। वहीं पाकिस्तान 5 मैचों में तीन हार चुका है। वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर है।

यूं उड़ा पाकिस्तान का मजाक-

Story first published: Monday, June 17, 2019, 13:26 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+