पाकिस्तानी क्रिकेटर ने होटल के कमरे में बुलाई लड़की, सिर्फ चेतावनी देकर छूटा
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी पर गंभीर आरोप लगे है। उसपर होटल के कमरे में महिला को बुलाने का आरोप लगा है। आरोप साबित भी हो गए, लेकिन उसे सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान पाकिस्तान टीम के एक खिलाड़ी ने चटगांव में होटल के कमरे में एक महिला अतिथि को बुलाया था। जो महिला उसके साथ होटल के कमरे में पाई गई, उसका नाम स्थानीय भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों की निगरानी सूची में शामिल था।
पाकिस्तान की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले इस आलराउंडर खिलाड़ी पर गंभीर आरोप लगने के बाद आयोजकों ने उन्हें सिर्फ फटकार लगाकर छोड़ दिया। खिलाड़ी ने आयोजकों की हिदायत के बावजूद महिला को अपने कमरे में बुलाया था।
पाकिस्तान ने अपने इस खिलाड़ी का नाम बाहर नहीं आने दिया , जबकि आपको याद होगा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के दो खिलाड़ियों पर इसी तरह की हरकत के लिए बड़ा जुर्माना लगाया था। बंग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज अल अमीन हुसैन और बल्लेबाज शब्बीर रहमान पर लगभग 15000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। इन दोनों पर भी अपने होटल के कमरे में लड़कियां बुलाने का आरोप लगा था। उसके बाद उन दोनों के ऊपर आईसीसी क्रिकेट बोर्ड ने 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
