For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरियाणवी कुड़ी से शादी के बंधन में बंधेंगे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली हरियाणा की एक लड़की के साथ शादी के बंधंन में बंधने को तैयार हो चुके है। अली शमिया आरजू नाम की एक भारतीय लड़की के साथ शादी करेंगे जो रियाणा राज्य के एक जिले मेवात से ताल्लुक रखती हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्मे हसन अली और नूंह के चंदेनी निवासी शामिया की दुबई के ऐटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में 20 अगस्त को शादी होगी।

शामिया ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से बी. टेक (एयरोनॉटिकल) की उपाधि हासिल की। पहले वो जेट एयरवेज में नौकरी करती थी लेकिन पिछले तीन साल से दुबई में एमिरट्स एयरलाइंस में फ्लाइट इंजीनियर है। शामिया के पिता पूर्व ब्लॉक डेवलेपमेंट एवं पंचायत ऑफिसर लियाकत अली ने कहा कि उनके कई रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल उनके दादा सगे भाई थे। उनके रिश्तेदारों के जरिए ही यह शादी तय हुई है। परिवार के करीब 10 सदस्य शादी के लिए 17 अगस्त को दुबई पहुंचेंगे।

हमेशा अपने खेल से कम और विवादों से अधिक सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने पाक के लिए 9 टेस्ट खेलकर 31 विकेट लिए हैं, जबकि उन्होंने 53 वनडे मैचों में 82 विकेट अपने नाम किए हैं।शामिया के पिता पूर्व बीडीपीओ लियाकत अली ने अमर उजाला से बताया कि शादी 20 अगस्त को होगी। परिवार के दस सदस्य 17 अगस्त को दुबई जा रहे हैं।

हसन अली इससे पहले भारतीय मीडिया की नजरों में तब आए थे, जब 22 अप्रैल 2018 को वह पंजाब के बाघा बॉर्डर पर शर्मनाक हरकत करते हुए नजर आए थे और वहां सुरक्षा के लिए तैनात भारतीय सौनिकों को उकसाने की कोशिश की थी। वाघा सीमा पर झंडा उतारने के समारोह के दौरान हसन अली अजीबोगरीब हरकत करते हुए इधर उधर छलांग लगाते दिखे थे।

Story first published: Tuesday, July 30, 2019, 15:46 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+