नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है। ऑलराउंडर शोएब मलिक ने इंग्लैंड सीरीज के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मीडिया के माध्यम से टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
जब धोनी और गेल ने की एक दूसरे की नकल
जब पिच क्यूरेटर के पैर छूकर किया कोहली ने पिच का मुआयना
अचानक से मैच के बीच में टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। लेकिन शोएब का कहना है कि वह वर्ष 2019 के विश्व कप को मद्देनजर रखते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं।
मलिक ने कहा कि वह अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं लिहाजा यह भी एक अहम वजह कि वह टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले रहे हैं। शोएब मलिक ने पाकिस्तान की ओर से 35 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1898 रन बनाये हैं जबकि 29 विकेट लिये हैं।