For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाक क्रिकेट में बवाल, अकमल ने किया खुलासा- इंजमाम के सामने कोच आर्थर ने दीं गालियां

पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज उमर अकमल ने कोच मिकी आर्थर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज उमर अकमल ने कोच मिकी आर्थर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल खराब फिटनेस की वजह से पाकिस्तानी टीम से निकाले गए उमर अकमल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस इसलिए जारी किया गया है क्योंकि उमर अकमल ने पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर के खिलाफ बयानबाजी की थी।

अकमल ने पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि उन्होंने मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक के सामने उन्हें गाली दी थी। यही नहीं उमर अकमल ने कोच मिकी आर्थर पर आरोप लगाया कि उन्होंने उमर अकमल को लाहौर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करने से भी रोका था।

अकमल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जब वह अपनी एड़ी की चोट का इलाज इंग्लैंड के कराने के बाद ठीक होकर लौटा और मैं एनसीए में अपनी फिटनेस ट्रेनिंग करना चाहते थे।

अकमल ने आगे कहा- "एनसीए का कोचिंग स्टाफ मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था। उन्होंने कहा कि वो उन्हीं खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे जिनके पास सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है। मैंने कहा कि मैं पाकिस्तान का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हूं और अगर मेरी फिटनेस खराब है तो उन्हें मेरी मदद करनी चाहिए।"

अकमल ने कहा कि इस संदर्भ में वे इंजमाम उल हक से भी मिले लेकिन उन्होंने कोच मिकी आर्थर से मिलने को कहा। अकमल ने इसके बाद कहा कि "आर्थर मुझे इंजमाम उल हक के कमरे में ले आए और उन्होंने मुझसे बदतमीजी की और मेरे खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने इंजमाम उल हक के सामने मेरी बेइज्जती की।"

अकमल ने कहा कि "जब मैंने एकेडमी में अभ्यास करने की जरूरत के लिए बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर को सूचित किया तो उन्होंने मना कर दिया क्योंकि मैं केंद्रीय अनुबंध का खिलाड़ी नहीं हूं।"

हालांकि कोच मिकी आर्थर ने उमर अकमल के सभी आरोपों को गलत बताया है। आर्थर ने कहा, 'उमर अकमल बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर की मदद लेना चाहते थे, मैंने उनसे कहा कि आपको इसे क्लब क्रिकेट खेलकर हासिल करना होगा क्योंकि उमर अकमल के पास पीसीबी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है। जबतक आप पीसीबी कॉन्ट्रैक्ट में नहीं होंगे आप पाकिस्तानी टीम के सपोर्ट स्टाफ की मदद नहीं ले सकते।"

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए पहले उमर अकमल का चयन हुआ था लेकिन बाद में पता चला कि अकमल फिट नहीं थे इसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड भेज दिया गया था। पाकिस्तान में ये विवाद भी काफी गहराया था। यहां तक कि कोट आर्थर पर भी आरोप लगे थे कि उन्होंने जानबूझकर अकमल को फिटनेस टेस्ट में पास करवाया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+