पाक अखबार की बीसीसीआई और भारत सरकार को खरी-खरी
लखनऊ। पाकिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले जाने वाले टी-20 मैच की जगह को बदलकर ईडेन गार्डेन कर दिया गया है। लेकिन पाक बोर्ड अभी भी अपने दर्शकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पाक बोर्ड ने अपने उन दर्शकों को जिन्होंने धर्मशाला मैच के लिए टिकट खरीदे थे उनके लिए दूसरी व्यवस्था किये जाने को कहा है।
टी-20 विश्वकप के लिए फेसबुक ने जारी किया खास फीचर
पाकिस्तान के एक न्यूज डेली में कहा गया है कि दर्शकों ने मैच के लिए टिकट खरीद लिया है उनके लिए दूसरे इंतजाम किये जाने चाहिए। अखबार में लिखा गया है कि भारत धर्मशाला मैदान में टीम को सुरक्षा देने में विफल रही है, जिसके चलते मैच को ईडेन गार्डेन में कराया जाएगा।
देश में असहिष्णुता है
इसके साथ ही भारत में असहिष्णुता और भारत में पाकिस्तान के खिलाफ फैलने वाली नफरत के चलते मैच को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि भारत में सबकुछ ठीक नहीं है।
कांग्रेस की सेक्युलर छवि पर साधा निशाना
अखबार में कांग्रेस पर भी निशाना साधा गया है, इसमें कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आखिरी समय में मैच के लिए सुरक्षा दिये जाने से इनकार किया है। कांग्रेस को धर्मनिरपेक्ष पार्टी के तौर पर जाना जाता है, बावजूद इसके सुरक्षा नही मुहैया नहीं करायी गयी है।
केंद्र सरकार पर भी किये सवाल
इसके साथ ही केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा गया है कि राज्य सरकार की विफलता के बाद केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों ने भी सुरक्षा को पुख्ता करने का कदम नहीं उठाया गया है।
बीसीसीआई को देना चाहिए दर्शकों को दूसरी व्यवस्था
लेख में कहा गया है कि मैच की जगह को बीसीसीआई बदल रहा है, ऐसे में जिन दर्शकों ने टिकट बुक कराया था और होटल बुक कराये थे उनका खर्च भी बीसीसीआई को उठाना चाहिए। बीसीसीआई जब विश्वकप का आयोजन करा सकता है तो इन दर्शकों के नुकसान की भी भरपायी बीसीसीआई को करनी चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications