एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने घोषित की अपनी टीम, इस युवा गेंदबाज को मिला मौका
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। वहीं 12 सितंबर को टीम इंडिया का ये दौरा समाप्त होने जा रहा है। वहीं इसके बाद भारतीय टीम को अगला बेहद अहम मुकाबला एशिया कप खेलना है, जिसके लिए पहले से ही भारतीय टीम घोषित हो चुकी है। वहीं 15 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें उसने छह तेज गेंदबाजों को चुना है। एशिया का चैंपियन बनने के लिए पाकिस्तान ने बेहद ही मजबूत टीम चुनी है। बता दें कि पाक क्रिकेट टीम की मजबूती भी उसकी गेंदबाजी ही है।
टीम में मोहम्मद आमिर, जुनैद खान, फहीम अशरफ, हसन अली जैसे तेज गेंदबाज हैं. साथ ही अंडर 19 में जबरदस्त गेंदबाजी करने वाले शाहीद शाह आफरीदी को भी पाकिस्तानी स्क्वॉड में जगह मिली है। वहीं बल्लेबाजों में टीम में फखर जमान जैसा विस्फोटक ओपनर हैं। जमान ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था. उनके अलावा इमाम उल हक, बाबर आजम भी टीम में हैं। साथ ही शोएब मलिक जैसा ऑलराउंडर पाकिस्तानी टीम को और मजबूत बनाता है। स्पिनर्स में टीम में शादाब खान और मोहम्मद नवाज अपनी फिरकी का जादू दिखा सकते हैं। यो-यो टेस्ट में फेल होने वाले इमाद वसीम को एशिया कप की टीम में जगह नहीं दी गई है। गौरतलब हो कि भारत पाक का मुकाबला 19 सितंबर को होगा।
टीम इस प्रकार हैंः फखर जमान, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, आसिफ अली, हारिस सोहेल, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद आमिर, जुनैद खान, उस्मान शेनवारी और शाहीन शाह अफरीदी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
