Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज ने नाैकरी के लिए दिया इंटरव्यू, बताया 'क्रिकेट' को हिंदी में क्या कहते हैं

नई दिल्ली। 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह ने 10 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब क्रिकेट फैंस के मन में यह बात भी जायज होगी कि क्रिकेट को छोड़ने के बाद युवराज क्या करेंगे। खैर, वो क्या करेंगे और क्या करने जा रहे हैं इसके बारे में तो युवराज ही बता सकते हैं। लेकिन उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें तो वो नाैकरी ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वो सच में तो नहीं लेकिन हॉटस्टार पर आ रहे वेवसीरीज 'द ऑफिस इंडिया' में एक्टिंग करते हुए चड्डा जी के ऑफिस में नौकरी मांगने जाते है। शो की टैगलाइन भी कमाल की है- 50 % चिल्ल 60 % चुल्ल।

युवराज जब ऑफिसमें जाते हैं तो इस इंटरव्यू में चड्डा जी उन्हें पहचान नहीं सके। उन्होंने कहा कि तुम युवराज की तरह लगते हो पर युवराज बोले मैं वही हूं। इसे बात चड्डा हैरान रह जाते हैं। चड्डा जी युवराज से पूछते है की आपने अब तक क्या-क्या बेचा है। जिसका जबाब देते हुए युवराज सिंह ने कहा कि मैंने अब तक गाड़ी, चॉकलेट, टूथपेस्ट, फ्रिज और यहां तक की इंशोरेंस भी बेची है। युवराज ने आगे कहा कि आप चाहें तो मैं आपको पेपर भी बेच सकता हूं। इसके बाद चड्डा बॉस युवराज से कई सारी चीजों पर साइन करवा लेते हैं। इसके बाद युवराज का थ्रो टेस्ट होता है। थ्रो टेस्ट में भी वो पास हो जाते हैं।

इंटरव्यू में युवराज से क्रिकेट की हिंदी भी पूछी जाती है। जिसके बाद युवराज जवाब देते हुए कहते है, लंब-दंड-गोल पिंड-भाग-दौड़ प्रतियोगिता। हालांकि सैलरी की बात आते ही चड्डा जी और युवराज सिंह की बात नहीं बन पाती और युवराज सिंह ये नौकरी नहीं करते। ऐसा नहीं की युवराज सिंह पहली बार अभिनय कर रहे है। इससे पहले वो अपने बचपन में एक पंजाबी फिल्म में अभिनय कर चुके है। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक अभिनेता हैं और उनकी पत्नी हेजल कीच भी फिल्मों में काम करती हैं।

Story first published: Sunday, June 30, 2019, 15:50 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+