Video: देखें किसी तरह मैदान पर ईशांत और परेरा में हुआ झगड़ा
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच में तीसरा टेस्ट अपने पूरे शबाब पर है, मैच के तीसरे दिन मेजबान टीम को अपनी घातक गेंदबाजी से चुप कराने वाले इंडियन टीम के स्ट़ॉर बॉलर मैदान पर भी काफी आक्रामक नजर आये और जोश के चक्कर में वो दो बार मैदान पर हिमाकत कर बैठे।
एक बार मैदान पर वो श्रीलंका के स्टार बैटसमैन कुशल परेरा से झगड़ बैठे तो एक बार वो रंगना हेराथ को भी मैदान में घूरते दिखायी पड़े। ईशांत की हरकत को देखते हुए कुशल परेरा को भी काफी गुस्सा आ गया और वो भी ईशांत से उलझ पड़े, मामले को तूल पकड़ता देख अंपायर्स और कप्तान विराट को मामला संभालना पड़ा और दोनों ने ईशांत और परेरा को शांत करवाया।
मालूम हो कि कुशल परेरा काफी अच्छा खेल रहे थे तो ईशांत का अटैक उन्हें खेलने से रोक रहा था जिस पर उनको गुस्सा आ गया और वो ईशांत से उलज पड़े हालांकि कुशल परेरा को ईशांत ने ही आउट किया।
देखें दोनों ही खिलाड़ियों के झगड़े का वीडियो...
<center><iframe width="100%" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/rZ19-gdZSng" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
