Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: 78 ओवर में 4 रन भी नहीं बना पाई पाकिस्तानी टीम, खड़ा हुआ नया विवाद

नई दिल्ली। पाकिस्तान में क्रिकेट के विवाद से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। दरअसल पाकिस्तान की एक टीम 78 ओवर में जीत के लिए केवल 4 रन नहीं बना पाई। क्रिकेट में इस तरह के मौके बहुत कम देखने को मिलते हैं। लेकिन पाकिस्तान में हुए एक मैच की ऐसी सिचुएशन में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल ये स्थिति बनी क्रिकेट के नियम मैनकेडिंग के जरिए। पाकिस्तान में मैन केडिंग का ये मामला सामने आने के बाद एक बार फिर से इस पर बहस शुरू हो गई।

पहले हम आपको बताते हैं कि मैनकेडिंग क्या होता है?

पहले हम आपको बताते हैं कि मैनकेडिंग क्या होता है?

पहले हम आपको बताते हैं कि मैनकेडिंग क्या होता है? दरअसल ICC के मैनकेडिंग से जुड़े नियमों के मुताबिक, अगर बॉल फेंकने से पहले नॉन स्ट्राइकर अपनी क्रीज छोड़ देता है तो बॉलर उसे बिना बॉल फेंके रन आउट करने की कोशिश ककर सकता है। रनआउट सफल होने पर बल्लेबाज आउट माना जाएगा, लेकिन कोई बॉल नहीं काउंट होगी। वहीं रनआउट सफल नहीं होने पर बॉल डेडबॉल मानी जाएगी।

अब पाकिस्तान में क्या हुआ उसकी बात करते हैं

दरअसल पाकिस्तान में घरेलू क्र‍िकेट टूर्नामेंट कायद-ऐ-आजम के एक मैच में वॉटर ऐंड पावर डवेलपमेंट ऑथोरिटी (WAPDA) का मुकाबला पेशावर से था। WAPDA को आखिरी दिन जीत के लिए 78 ओवर में 4 रन बनाने थे। पेशावर को भी जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी। इस दौरान मौहम्मद शाद बैटिंग कर रहे थे और नॉन स्ट्राइकर एंड पर मोहम्मद इरफान खड़े थे। वहीं बॉलिंग का जिम्मा ताज अली के हाथ में था। ऐसे में ताज अली बॉल डालने के लिए आगे बढ़े और बॉल करने से पहले देखा कि मोहम्मद इरफान क्र‍ीज से बाहर हो चुके हैं। जैसे ही ताज ने इरफान क्रीज से बाहर आते देखा तो उन्होंने इरफान को मैनकेडिंग के जरिए आउट कर दिया।

सलमान बट्ट ने दूसरी टीम के कप्तान की खेलभावना पर सवाल उठाया

ऐसे में अंपायर के पास कोई चारा नहीं था आउट देने के सिवाए। अपांयर ने एक बार फिल्ड‍िंग टीम से दोबारा अपने निर्णय पर विचार करने को भी कहा। हालांकि WAPDA की टीम ने अपना फैसला नहीं बदला। ये मामला सामने आने के बाद WAPDA के कप्तान सलमान बट्ट ने दूसरी टीम के कप्तान की खेलभावना पर सवाल उठाया। उनके अनुसार ऐसे नियम का क्या फायदा जब जीत के बाद जीतने वाली टीम गर्व की जगह शर्म महसूस करे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+