पोंटिंग ने 35वां शतक लगाकर गावस्कर व लारा को पीछे छोड़ा
सिडनी, 23 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में 35वां टेस्ट शतक लगाकर सुनील गावस्कर और ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है।
पोंटिंग अब तेंदुलकर के बाद दुनिया में दूसरे सबसे अधिक क्रिकेट टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में कुल 39 शतक लगाए हैं।
अब तक सुनील गावस्कर और ब्रायन लारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वालों में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे। दोनों ने टेस्ट मैचों में 34-34 शतक लगाए थे।
पोंटिंग का वेस्ट इंडीज के खिलाफ यह सातवां शतक है जबकि वेस्ट इंडीज की जमीन पर पोंटिंग का चौथा शतक है।
वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पोंटिंग ने कुछ और रिकॉर्ड बनाए। पारी के दौरान जब उन्होंने 66 रन पूरा किया, तो वह जादुई 10 हजार टेस्ट रन बनाने वाले टेस्ट खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications