जेसन राॅय ने सरेआम बोले अश्लील शब्द, साथ में जोर्फा आर्चर भी फंसे
नई दिल्ली। क्रिकेट(Cricket) एक ऐसा खेल है जहां दशर्कों को मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात तो देखने को मिलती है लेकिन साथ में खिलाडि़यों के बीच आपसी तू-तू मैं-मैं भी। माैजूदा समय में आईसीसी विश्व कप(ICC World Cup) चल रहा है। इस बीच खिलाड़ियों का जीत के लिए जुनून आसमान से ऊंचा ना उठे, भला ऐसा कैसे हो सकता है। अगर कोई गलती करता है तो साथी खिलाड़ी उसपर टूट पड़ते हैं। विश्व कप का छठा मुकाबला इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच हुआ जिसमें जेसन राॅय(Jason Roy) सरेआम अश्लील शब्द बोलते दिखे।
इंग्लैंड के बल्लेबाज रॉय पर खिलाड़ियों की आचार संहिता की धारा 2 . 3 के उल्लंघन का आरोप है, जो अंतरराष्ट्रीय मैच में अश्लील भाषा के प्रयोग से संबंधित है। ये घटना पाकिस्तान की पारी के 14वें ओवर की है जब राय ने मिसफील्डिंग के बाद अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया जो अंपायर ने सुन लिए थे। आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए उनपर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। उनके अनुशासन रिकार्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।
राॅय के अलावा करियर का पहला विश्व कप खेल रहे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी फंसे हैं। आर्चर पर अंपायर के फैसले के प्रति गुस्सा दिखाने के लिए आईसीसी से सजा मिली है। उनपर पर भी मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है और अनुशासन रिकार्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। आर्चर ने 27वें ओवर में अंपायर के फैसले पर असंतोष जताया। पाकिस्तान की पारी के 27 वें ओवर में हुई, जब आर्चर ने एक विस्तृत डिलीवरी के बाद स्पष्ट असंतोष दिखाया। आर्चर को प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट पर्सन के लिए ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करते पाया गया, जो अंपायर के फैसले पर असंतोष दिखाने से संबंधित है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
