लाहौर में दिखे जसप्रीत बुमराह का पाकिस्तानी फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक, भारतीयों ने कहा- मैड इन चाइना
नई दिल्ली। भारतीय टीम के यॉर्कर स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी हाल ही में पाकिस्तान के लाहौर में देखे गए। चैंकिए मत हम जसप्रीत बुमराह के हमशक्ल की बात कर रहे हैं। वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के बीच हुए टी20 मुकाबले में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह का हमशक्ल देखने को मिला। गद्दाफी स्टेडियम के बाहर बुमराह के हमशक्ल से पाकिस्तानी फैंस ने मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। जसप्रीत बुमराह के इस हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वर्ल्ड इलेवन के मैच के लिए पाकिस्तान आने के लिए शुक्रिया
इस तस्वीर को पोस्ट करने वाले फैंस ने लिखा, ‘वर्ल्ड इलेवन के मैच के लिए पाकिस्तान आने के लिए शुक्रिया जसप्रीत बुमराह, आप हमेशा बड़े मौकों पर पाकिस्तान को सपोर्ट करते हो।'
दरअसल ये पोस्ट इसलिए की गई क्योंकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी की भारत पर 180 रनों से जीत में जस्प्रीत बुमराह की एक गलती काफी भारी पड़ी थी। इस दौरान बुमराह ने एक नो-बॉल की थी और बल्लेबाज आउट होने के बावजूद आउट नहीं हुआ था।
|
जस्प्रीत बुमराह का हमशक्ल पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहा है
पाकिस्तान की टीवी जर्नलिस्ट फजीला सबा ने भी जस्प्रीत बुमराह और उनके हमशक्ल का फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- जस्प्रीत बुमराह का हमशक्ल पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहा है। मजेदार बात ये है कि लोग उसे पाकिस्तान आने के लिए धन्यवाद कह रहे हैं।
|
सपने देखो पाकिस्तान!
एक भारतीय यूजर ने लिखा- सपने देखो बस, कि हमारे (भारतीय) क्रिकेटर पाकिस्तान आएंगे।
|
ये मैड इन चाइना जस्प्रीत बुमराह है!
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- पहला जसप्रीत बुमराह असली है जिसने नीली जर्सी पहली है। दूसरा वाला मैड इन चाइना है।
|
पाकिस्तान में इंडियन पाइरेटेड माल ज्यादा बिकता है
एक यूजर ने लिखा- पाकिस्तान में इंडियन पाइरेटेड माल ज्यादा बिकता है। जैसे कि सानिया, कोहली का कॉपीराइट, और अब बुमराह का कॉपी काइट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
