नई दिल्ली। पाकिस्तान अपने पहले मैच में भारत से हार क्या गया उसका गुस्सा अपनी टीम पर निकल रहा है, खबर है कि रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच और ट्रेनर ग्रांट लुडेन और टीम के सीनयर खिलाड़ियों के बीच में कहा-सुनी हो गई थी जिसके कारण लुडेन काफी तनाव में थे और इसी कारण उन्होंने अपना पद छोड़ने का निश्चित कर लिया था और उन्होंने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार लुडेन पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन से बहुत ज्यादा खफा थे लेकिन जब उन्होंने यह बात पाकिस्तानी टीम से कही तो टीम के सीनयर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी, अहमद शहजाद और उमर अकमल उनसे भिड़ गये और उन्होंने लुडेन को गाली भी दी और उनका अनादर करके चले गये। प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी तीनों का यही रवैया रहा जिसके कारण लुडेन अपना पद छोड़ दिया।
हारने के बाद अकमल-अफरीदी ने दी कोच को गाली
गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तान टीम की फील्डिंग बेहद ही खराब रही थी। टीम में एकाग्रता की कमी देखी गई, जिसके चलते पाकिस्तान ने विराट कोहली का कैच दो बार छोड़ा जो कि उसकी हार की एक बहुत बड़ी वजह था।