Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PKL 2019: तेलुगू टाइटंस की लगातार चौथी हार, पटना पाइरेट्स ने 12 अंको से जीता मैच

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग 2019 में तेलुगू टाइटंस के लिए भूलने लायक होम लेग साबित हुआ। अभी तक इस टीम की अपने होम लेग में काफी खराब शुरुआत हुई थी और ये अपने खेले गए तीनों मैच हार चुके थी। ले-देकर केवल दो ही बोनस अंक इन मैचों से टाइटंस जुटा पाए थे। ऐसे में उम्मीद यह थी कि अपने होम लेग का अंतिम मैच जीतकर तेलुगू टाइटंस हार का सिलसिला भी तोड़ देंगे। लेकिन इस बार भी ऐसा नहीं हुआ और सीजन 7 के 11वें मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने टाइटंस को 34-22 से मात दे दी।

पटना की टीम ने इस मैच में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और पूरे मैच में पाइरेट्स ने तेलुगू की टीम को दो बार ऑल आउट किया। पहले हाफ के खत्म होने तक पटना की टीम ने स्कोर को 23-9 तक पहुंचा दिया और 14 अंकों की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में तेलुगू ने वापसी की असफल कोशिश की। पाइरेट्स की दो मैचों में यह पहली जीत है। इससे पहले उनको मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 34-32 से हार का सामना करना पड़ा था।

पटना पाइरेट्स की ओर से प्रदीप नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को 7 अंक हासिल किए। इसके अलावा डिफेंडर जयदीप और जंग कुन ली ने क्रमशः 6 और 4 अंक से अपनी टीम की जीत में योगदान दिया। जबकि तेलुगू टाइटंस की ओर से सिद्धार्थ देसाई के अलावा कोई भी खिलाड़ी नहीं चला। सिद्धार्थ ने 6 अंक बटोरे।

लगातार चौथी हार के साथ तेलुगू टाइटंस ने इसी सीजन में अपने लिए आगे की राह चुनौतीपूर्ण कर ली है। इस टीम को पहले मैच में यु मुंबा की टीम ने 31-25 से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में उसे तमिल थलाइवाज ने 39-26 से हराया, जबकि तीसरे मैच में दबंग दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में 34-33 से हराया था।

Story first published: Saturday, July 27, 2019, 9:07 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+