टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन ने 10 ओवर की समाप्ति तक 87 रन बना लिए हैं। रवि बोपारा ने 22 रन बनाए हैं जबकि बिसला 39 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की सहायता से 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बोपारा ने 21 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का जड़ा है जबकि किंग्स इलेवन को सात रन अतिरिक्त के तौर पर मिले हैं।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। दोनों टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं।
मोहाली में खेले गए अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन को दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ पांच विकेट से हार मिली थी।
दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स को कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम ने कोलकाता में खेले गए मैच में सात विकेट से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।