For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट सीरीज के फैसले के लिए पाक ने भारत को दिया 2 दिन का वक्त

इस्लामाबाद। भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच की प्रस्तावित सीरीज को लेकर भारत की तरफ से अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है। वहीं लगातार हो रहे विलंब के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने बड़ा बयान दिया है। शहरयार खान ने कहा कि अगर भारत सरकार क्रिकेट सीरीज का फैसला दो दिन के भीतर नहीं करती है हो पाकिस्तान प्रस्तावित क्रिकेट सीरीज को रद्द कर देगी।

शिखर धवन पर लग सकता है बैन, आईसीसी ने दिया जांच का आदेश

पीसीबी के अध्यक्ष ने कहा कि इसी वर्ष श्रीलंका में दोनों देशों के बीच प्रस्तावित सीमित ओवरों के मैच को लेकर अगर दो दिन के भीतर फैसला नहीं आया तो वह सीरीज को रद्द कर देंगे।

शहरयार खान ने बताया कि हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच हुई मुलाकात में क्रिकेट के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है। ऐसे में संभावना कम ही है कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित सीरीज हो सके।

पाकिस्तान बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि अगर सीरीज नहीं हो पाती है तो उन्हें 40-50 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। हमने श्रीलंका में सीरीज की तैयारी शुरु कर दी थी, होटल बुकिंग वगैरह हो चुके हैं।

शहरयार खान ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने हमें सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलने की अनुमति दी थी, ऐसे में अगले वर्ष भारत में प्रस्तावित टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के भाग लेने का अभी फैसला नहीं हुआ है। हमें पाकिस्तान सरकार की अनुमति मिलनी बाकी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+