फिलिप ह्यूज तो मैदान से गये लेकिन सब ट्विटर पर रो दिये..
सिडनी। आज पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध है वजह है जाबांज खिलाड़ी आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की मैदान पर चोट लगने से मौत। जहां पूरा क्रिकेट जगत ह्यूज के चले जाने से गमगीन है वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट प्रेमी से लेकर क्रिकेट से जुड़ा हर सदस्य फिलिप की इस तरह से हुई मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहा है।
फिलिप की मौत बाउंसर लगने से हुई
लेकिन जिंदगी और मौत सिर्फ और सिर्फ ऊपरवाले के ही हाथ में होती है और उसकी ताकत के आगे सब बेकार हैं। इसलिए दुख की इस भयानक घड़ी में लोगों के आंसू रोके नहीं रूक रहे हैं।
फिलिप की मौत से स्तब्ध है पूरा क्रिकेट जगत
मालूम हो कि घरेलू मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए सर में गेंद लगने से घायल हुए ह्यूज का इलाज के दौरान अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। सीन एबॉट की बाउंसर गेंद ह्यूज के हेलमेट के नीचे से उनके सर में लगी, जिससे उनकी खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया और मस्तिष्क की नस फट गई। चोट लगने के कुछ ही सेकंड के अंदर ह्यूज वहीं पिच पर गिर गए और उसके बाद मौत होने तक होश में नहीं आ सके।
लोगों ने अपनी संवेदनाएं ट्विटर पर व्यक्त की हैं
ह्यूज को सेंट विसेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया था। ह्यूज के मस्तिष्क का ऑपरेशन किया गया और बुधवार को उनके सिर का स्कैन भी हुआ था। मंगलवार को चोटिल होने के बाद वह (ह्यूज) होश में नहीं आए।
फिलिप की मौत के बाद लोगों का ध्यान अब क्रिकेटरों के हेलमेट की ओर जाने लगा है। फिलिप ह्यूज का हेलमेट बनाने वाली कंपनी मासूरी का कहना है कि फिलिप ने साल 2013 वर्जन वाला हेलमेट पहना था काश कि अगर साल 2014 वर्जन वाला हेलमेट पहने होते तो वो ना होता जो अब हो गया। साल 2013 वर्जन वाले हेलमेट में सेकान के पास वाला हिस्सा ग्रिल के जरिये कवर होता जबकि साल 2014 वर्जन वाले हैलमेट सेकान के पास वाला हिस्सा भी ग्रिल के जरिए कवर होता है।
फिलिप ह्यूज: 27 नवंबर को मौत, 30 को था जन्मदिन
हालांकि हेलमेट बनाने वाली कंपनी मसूरी का कहना है कि ह्यूज ने जो हेलमेट पहना हुआ था उसकी हम गहन से जांड करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि ऐसा क्या हुआ जिसके कारण हेलमेट पहनने के बाद भी फिलिप चोटिल हो गये। मसूरी ने कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम ऐसे हेलमेट अब बाजार में ले कर आयेंगे जो गर्दन को भी कवर करेंगे।
भारत समेत सभी देशों ने अपनी संवेदनाएं फिलिप के लिए ट्विटर पर व्यक्त की हैं। आईये जानते हैं कि लोगों ने जांबाज खिलाड़ी के लिए ट्विटर पर क्या लिखा है?
|
आईसीसी प्रमुख एन. श्रीनिवासन
"हम ह्यूज के असमय निधन से दुखी और हतप्रभ हैं। क्रिकेट बिरादरी की ओर से मैं ह्यूज के परिजनों और दोस्तों के साथ संवेदना बांटना चाहता हूं।"
|
BCCI
बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने कहा, "बीसीसीआई की ओर से मैं ह्यूज के निधन पर उनके परिजनों और उनके मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ह्यूज क्रिकेट जगत पर अमित छाप छोड़कर गए।"
|
सचिन तेंदलुकर
"ह्यूज के बारे में सुनकर सदमा जैसा लगा। क्रिकेट के लिए यह बेहद दुखद दिन है। ह्यूज के परिवार वालों, मित्रों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।"
|
विराट कोहली
विराट कोहली ने ट्वीट किया, "ह्यूज की मौत सदमे जैसी है, बेहद दुखद। क्रिकेट के लिए भयानक दिन। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे और आपके परिजनों एवं मित्रों को इस दुखद घड़ी से लड़ने की शक्ति प्रदान करे।"

मैथ्यू हेडेन
"छोटे भाई ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें! ह्यूज के परिजनों एवं मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications