For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी

नई दिल्ली। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में काफी समय से विवादों में चल रही अयोध्या में विवादित जमीन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राम मंदिर निर्माण की नींव रखी। इस ऐतिहासिक लम्हे के मौके पर दुनिया भर में राम भक्तों ने इसके निर्माण पर खुशी जताई है। इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर और दूसरे हिंदू खिलाड़ी दानिश कनेरिया भी शामिल हैं जो राम मंदिर के पूरा हो जाने पर अयोध्या आना चाहते हैं।

एक टीवी चैनल से बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने कहा कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह जरूर अयोध्या आएंगे और राम लला के दर्शन करेंगे। दानिश कनेरिया पिछले काफी समय से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से हिंदुओं के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर आरोप लगाते रहे हैं।

और पढ़ें: ENG vs PAK: जोस बटलर के समर्थन में उतरे शेन वॉर्न, कहा- हर टेस्ट में होना चाहिये शामिल

उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया, 'हमारे लिए, यह एक धार्मिक स्थान है और अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं निश्चित रूप से अयोध्या आना चाहूंगा। मैं एक समर्पित हिंदू हूं और मैं हमेशा भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलने की कोशिश करता हूं।'

गौरतलब है कि दानिश कनेरिया सुर्खियों में उस वक्त आया जब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दावा किया था कि पाकिस्तान टीम में कई खिलाड़ी ऐसे थे जो दानिश कनेरिया के साथ हिंदू होने के चलते अच्छा बर्ताव नहीं करते थे।

अख्तर ने कहा था कि,'कनेरिया के हिंदू होने की वजह से उनके साथ कुछ क्रिकेटर खाना नहीं खाते थे। शोएब के इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। हालांकि, किसी ने उन क्रिकेटरों के नाम नहीं लिए।'

और पढ़ें: पतंजलि को ही IPL 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप देना चाहेगा BCCI, जानें क्या है कारण

आपको बता दें कि दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 261 और वनडे इंटरनैशनल में कुल 15 विकेट हैं।

Story first published: Tuesday, August 11, 2020, 6:55 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+