Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब आदिल से हुई टक्कर और मैदान पर ही कराहने लगें जडेजा

चेन्नई। खेल के मैदान पर चोटों का लग जाना कोई नई बात नहीं है लेकिन शनिवार को रविंद्र जडेजा के साथ जो हुआ, उससे एकबारगी ना सिर्फ उनके टीम के साथी खिलाड़ी बल्कि दर्शक भी घबरा गए।

इंग्लैंड की क्रिकेट इस भारत के दौरे पर है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच शुक्रवार से चेन्नई में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का दूसरा दिन था।

इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और भारतीय टीम बॉलिंग। इंग्लैंड के बल्लेबाज आदिल रशीद काफी बढ़िया खेल रहे थे उनकी पारी के दौरान ही ऐसा हुआ जब वो रविंद्र जडेजा से छाती पकड़ कर मैदान पर बैठ गए।


ये सब हुआ इंग्लैंड की पारी के 112वें ओवर में, जब रविंद्र जडेजा बॉलिंग पर थे। जड़ेजा के ओवर की दूसरी गेंद पर रशीद ने शॉर्ट कवर पर शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। उधर लोकेश राहुल ने डाइव लगाते हुए गेंद को रोका और नॉन स्ट्राइक एंड पर थ्रो किया।

बल्लेबाज इस दौरान आधी पिच पर ही पहुंचे थे, लेकिन राहुल का थ्रो वाइड हो गया और जडेजा गेंद को रोकने के लिए दौड़े। इस बीच रशीद भी वहीं पहुंच गए, वो फील्डर की ओर देखे जा रहे थे। जडेजा की नजरें भी गेंद पर थीं।

जडेजा और रशीद ने एक-दूसरे की ओर ओर ध्यान नहीं दिया और आपस में भिड़ गए। जडेजा की कोहनी रशीद के सिर में लगी लेकिन उन्होंने हेलमेट पहना था। वहीं इस टक्कर में रशीद का बैट जडेजा की पसलियों में जा लगा।

जडेजा की पसलियों में बल्ला इतनी जेर से लगा कि वो छाती को हाथ से दबाते हुए वहीं जमीन पर लुढ़क गए। ना सिर्फ भारतीय खिलाड़ी बल्कि आदिल रशीद भी दौड़कर जडेजा के पास पहुंचे।

इसके बाद फिजियो मैदान में पहुंचे और उन्होंने देखा कि जडेजा की चोट गंभीर तो नहीं है। राहत की बात ये रही कि दोनों ही खिलाड़ियों को गंभीर चोट नहीं आई और खेल शुरू हो गया। इस तरह खिलाड़ियों के टकराने से क्रिकेट के मैदान पर कई बार गंभीर चोटें लगी हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+