Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैदराबाद टेस्ट : लक्ष्मण का अर्धशतक, द्रविड़ पेवेलियन लौटे (लीड-2)

भारतीय टीम ने उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 94 ओवरों की बल्लेबाजी के दौरान अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 282 रन बना लिए हैं। लक्ष्मण ने 133 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की मदद से 55 रन बनाए हैं जबकि सुरेश रैना नौ रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

भारतीय टीम ने भोजनकाल तक तीन विकेट पर 237 रन बनाए थे। उस समय द्रविड़ 33 रन नाबाद थे लेकिन भोजनकाल के बाद द्रविड़ को टिम साउथी की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। पहले सत्र में भारत को सचिन तेंदुलकर के रूप में बड़ा झटका लगा था।

भारतीय टीम ने मैच के दूसरे दिन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के 96 और गौतम गम्भीर के 54 रनों की मदद से दो विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे। तीसरे दिन सभी को तेंदुलकर से टेस्ट करियर में 50 शतक पूरे करने की उम्मीद थी, परंतु जल्द ही यह उम्मीद टूट गई। तेंदुलकर विटोरी की गेंद पर रॉस टेलर के हाथों लपक लिए गए। उन्होंने 13 रन बनाए।

इससे पहले, भारतीय गेंदबाज कीवी टीम को पहली पारी में 350 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे। भारत की ओर से जहीर और हरभजन ने चार-चार विकेट चटकाए। कीवी टीम की ओर से टिम मिशिंटोस ने सर्वाधिक 102 रन बनाए।

उनके अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 85 और जेसी राइडर ने 701 रनों की पारी खेली थी। तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, November 14, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+