For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाक पर मंडरा रहा है विश्वकप के लिए क्वालिफाई ना कर पाने का खतरा

आईसीसी विश्वकप 2019 में सीधे प्रवेश करने को लेकर पाकिस्तान पर मंडरा रहा है खतरा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु हो रही सीरीज होगी अहम

By Ankur

नई दिल्ली। पूर्व विश्व विजेता पाकिस्तान 2019 के विश्वकप के लिए क्वालिफाई करने के इरादे से 13 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 5 वनडे सीरीज में उतरेगी। ब्रिस्बेन में होने वाले इस मैच में जीत की पाकिस्तान पूरी कोशिश करेगी। पाकिस्तान के सामने जो सबसे बड़ा खतरा है वह यह कि पाक सीधे विश्वकप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। पाकिस्तान की मौजूदा रैंकिंग 8 है और उसके पास 89 अंक है, जबकि बांग्लादेश के पास 91 अंक हैं।



30 सितंबर 2017 को सभी टीमें 2019 में विश्वकप के लिए क्वालिफाई करेंगी। जिसमें मेजबान इंग्लैंड के साथ सात अन्य टीम रैकिंग के लिहाज से सीधे प्रवेश पाएंगी। 2019 विश्वकप के मुकाबले 30 मई से 15 जुलाई के बीच होंगे। वहीं जो चार टीमें अंकतालिका में सबसे नीचे रहेंगी वह विश्वकप में एंट्री के लिए क्वालिफाई मुकाबला खेलेंगी। अंकतालिक में सबसे नीचे की टीम विश्वकप में अपनी जगह बनाने के लिए 2018 में क्वालिफायर खेलेंगी, जिसके बाद कुल 10 टीमें विश्वकप का हिस्सा बनेंगी।

इसे भी पढ़ें- भारत बनाम इंग्लैंड अभ्यास मैच: अब कप्तान अजिंक्‍य रहाणे की परीक्षा

पाकिस्तान को पिछली सीरीज में अपने अंक को बनाए रखने के लिए कम से एक मैच जीतना जरूरी होगा। जबकि एक से अधिक मैच जीतने के बाद पाक की टीम अहम अंक हासिल कर सकती है। अगर पाक दो मैच जीतती है तो वह बांग्लादेश के बराबर आ जाएगी लेकिन फिर भी कुछ पीछे रह जाएगी। लेकिन अगर पाक सीरीज को जीतने में सफल रहती है तो वह बांग्लादेश से आगे निकल जाएगी और फिर विश्वकप में प्रवेश के पाक की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। 1992 में विश्वकप जीतने के बाद पाकिस्तान हमेशा सीधे विश्वकप के लिए क्वालिफाई करती आई है। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के सामने भी चुनौती होकी कि वह अपने पूर्व के अंकों को बरकरार रखे, सीरीज में 4-1 से जीत मिलने पर कंगारू अपने अंकर बरकरार रखेंगे, लेकिन अगर वह सीरीज 3-2 से जीतते हैं तो सिर्फ एक ही अंक मिलेंगे।

11 जनवरी को आईसीसी की रैंकिंग
ऑस्ट्रेलिया- 120
दक्षिण अफ्रीका- 116
भारत- 111
न्यूजीलैंड- 111
इंग्लैंड- 107
श्रीलंका- 101
बांग्लादेश- 91
पाकिस्तान-89
वेस्टइंडीज- 87
अफगानिस्तान- 52
जिम्बाब्वे- 47
आयरलैंड-42

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+