भारत में टी-20 विश्वकप नहीं खेलेगा पाकिस्तान!
नई दिल्ली। अगले महीने शुरु हो रहे टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान की भागीदारी मुश्किल में पड़ती दिख रही है। पाकिस्तान के इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर अभी भी संशय बरकरार है। 2016 में टीम इंडिया के होने वाले मैचों का पूरा कार्यक्रम
पाकिस्तान की टीम को भारत में होने वाले टी-20 विश्वकप में हिस्सा लेने के लिए सुरक्षा एजेंसियों से हरी झंडी नही मिली है। पाक की टीम को अभी भी नवाज सरकार की स्वीकृति का इंतजार है।
विश्वकप शुरु होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में अगर पीसीबी को पाक सरकार से सेक्युरिटी क्लियरेंस नहीं मिलता है तो पाक बोर्ड भारत में खेलने से मना कर सकता है।
पाकिस्तान अगर भारत में होने वाले विश्वकप में हिस्सा नहीं लेता है तो उसकी जगह किसी दूसरी टीम को मौका मिल सकता है। वहीं बीसीसीआई ने पीसीबी को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
हाल ही में हुई आईसीसी की मीटिंग में पीसीबी चीफ शहरयार ने साफ किया कि पाक का इस सीरीज में हिस्सा लेने का फैसला पाकिस्तान सरकार के रुख पर निर्भर करेगा।
शहरयार ने उम्मीद जतायी थी कि आईसीसी पाकिस्तान के मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की अनुमति दे। लेकिन आईसीसी ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया है।
बीसीसीआई के सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर ने कहा कि विश्वकप में हिस्सा लेने आ रही सभी टीमों को भारत सुरक्षा देने के लिए तैयार है। पाकिस्तान की टीम की अभी तक घोषणा नहीं हुई है।
पाकिस्तान बोर्ड ने भारत में शिवसेना जैसे संगठनों की धमकी का हवाला देते हुए पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
