Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुक और पीटरसन ने इंग्लैंड को किया मजबूत (लीड-1)

इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 286 रन बना लिए है। कुक 183 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की सहायता से 126 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि पीटरसन ने 115 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 80 रन बनाए हैं।

दोनों बल्लेबाज तीसरे विकेट के लिए 141 रनों की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 149 रन पर अपने दो शुरुआती विकेट गंवाए थे।

इंग्लैंड का पहला विकेट अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज माइकल कारबैरी के रूप में गिरा जबकि दूसरे विकेट के रूप में जोनाथन ट्रॉट पेवेलियन लौटे।

कारबैरी 51 गेंदों पर छह चौकों की सहायता से 30 रन बनाकर आउट हुए जबकि ट्रॉट ने 77 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 39 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से रुबेल हुसैन और महमुदुल्लाह को एक-एक सफलता मिली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+