Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप से पहले फिट घोषित हुआ पाकिस्तान का यह स्टार क्रिकेटर

नई दिल्ली। विश्व कप जैसे टूर्नामेंट से पहले किसी खिलाड़ी का चोटिल होना ना केवल उसकी टीम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि यह इस प्रतियोगिता के लिए भी अच्छी बात नहीं है। इसका कारण ये है कि विश्व कप अपने आप में सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतिद्वंदता का पर्याय होता है और इस दौरान दुनिया के सबसे आला बल्लेबाजों के साथ सबसे बेहतरीन गेंदबाजों का जमावड़ा देखने को मिलता है। ऐसे में किसी अहम खिलाड़ी की चोट उसकी टीम के साथ इस टूर्नामेंट के स्तर को भी प्रभावित करती है। अपने एक ऐसे ही ऑलराउंडर की चोट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए अब राहत भरी खबर आ रही है।

पाकिस्तान के युवा लेग स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान विश्व कप में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं। इस बात की घोषणा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया, 'उनके खून की ताजा रिपोर्ट में कोई भी वायरल अब नहीं मिला है।' आपको बता दें कि शादाब पाकिस्तान की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम का हिस्सा थे लेकिन वे उससे पहले होने वाले इंग्लैंड के दौरे के लिए टीम के साथ नहीं गए थे।

यह खबर भी पढ़ें- IPL 2019 Final: अंतिम गेंद को नहीं भुला पा रहे हैं शार्दुल ठाकुर, बयां की उस पल की पूरी कहानी

इसका कारण यह था कि वे हेपेटाइटिटस 'सी' से पीड़ित हो गए थे। उसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट ने उनको मैनचेस्टर में डॉक्टर से सलाह लेने के लिए भेज दिया था। वहां चले इलाज के बाद यह खिलाड़ी अब ठीक हो गया है। इसी बीच उनको पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट अकादमी में भी ट्रेनिंग दिलाई गई थी। पीसीबी का कहना है कि अब शादाब 16 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे और एक बार फिर से डॉक्टर से सलाह लेंगे।

Story first published: Wednesday, May 15, 2019, 13:12 [IST]
Other articles published on May 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+