Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान हारा तो सहवाग ने किया मजेदार ट्वीट, फैंस ने किए धड़ाधड़ कमेंट्स

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने मजाकिया स्वभाव के कारण सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहते हैं। ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले सहवाग आए दिन ऐसी पोस्ट करते रहते हैं जो फैंस का ध्यान पूरी तरह से खींच लेती हैं। मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में बुरी तरह से धोया था। ऐसे में सहवाग ने पाकिस्तान पर मजे लेने के लिए ऐसा ट्वीट किया जिसपर फैंस भी धड़ाधड़ कमेंट्स करने लगे।

दरअसल, पाकिस्तान के सेमीफाइनल में हारने पर सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''अब को आदत सी है।'' उन्होंने यह लिखते हुए यशस्वी जसवाल व दिव्यांग सक्सेना की तस्वीर शेयर की। सहवाग ने यह ट्वीट करते हुए पाकिस्तान को साफ संदेश दिया कि आपको हराना भारत के लिए नई बात नहीं है। क्योंकि विश्व कप में भारत की सीनियर टीम भी पाकिस्तान पर भारी पड़ती है। सीनियर टीम विश्व कप में एक भी बार पाकिस्तान से नहीं हारा।

वहीं अब अंडर-19 क्रिकेट टीम ने भी पाकिस्तान को फाइनल तक जाने से रोकते हुए फिर साबित कर दिया कि उनसे जीतना आसान नहीं। पिछली बार भी भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 203 रन से जीत हासिल की थी। सहवाग के ट्वीट के बाद लोगों ने धड़ाधड़ कमेंट्स करना शुरू कर दिए। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''जंग हो या खेल का मैदान.. हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा।''

बता दें कि पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामे 173 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने ओपनर यशवसी जसवाल के शतक की बताैलत 35.2 ही ओवर में 10 विकेट रहते आसान जीत हासिल कर ली। भारत के पास अब पांचवा खिताब जीतने का माैका रहेगा। फाइनल मुकाबला 9 फरवरी को होगा।

Story first published: Wednesday, February 5, 2020, 9:22 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+