For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली की बल्लेबाजी देख पाक मीडिया ने अपने खिलाड़ियों पर जमकर निकाली भड़ास

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं और वह एक के बाद एक लगातार मैचों में शतक और दोहरा शतक लगा रहे हैं। अपने शानदार खेल के लिए विराट कोहली की हर तरफ तारीफ हो रही है। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान ने विराट कोहली की शानदार बैटिंग को देखने के बाद अपनी टीम को कोसना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान में एक टीवी शो के दौरान विराट कोहली की जमकर तारीफ की गई। इस शो में कहा गया कि विराट कोहली जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं और एक नहीं बल्कि हर बल्लेबाज रन बनाने में जुटा है, जबकि हमारे यहां एक भी खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है। विराट कोहली हर मैच में शतक लगाकर रिकॉर्ड बना रहे हैं, यही नहीं ना सिर्फ विराट कोहली बल्कि चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, शिखर धवन, केएल राहुल और रोहित शर्मा भी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शानदार 243 रनों की पारी खेली और जिस तरह से श्रीलंका के खिलाड़ियों ने प्रदूषण की वजह से मैच में व्यवधान डाला उसके चलते विराट कोहली का अनुशासन बिगड़ा और वह अपना विकेट गंवा दिया, उसको लेकर सोशल मीडिया पर लंका के खिलाड़ियों की आलोचना हो रही है।

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया तीन टेस्ट मैचों की श्रंखला 1-0 से आगे है, जबकि आखिरी टेस्ट मैच में भारत की टीम ने 536 रन बनाकर घोषि कर दी थी। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई लंका की टीम ने पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। लेकिन एंजेलो मैथ्यूज और चांदीमल ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें- India vs Srilanka: 3rd Day: चांडीमल ने लगाई फिफ्टी, लंच तक श्रीलंका ने बनाए 192 रन

Story first published: Monday, December 4, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+