विश्व रैंकिंग में सायना पहुंची दूसरे नंबर पर
संवाददाताओं से बातचीत में साइना ने कहा, ''मैं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच कर बहुत खुश हूं. करियर में इतनी जल्दी दूसरे नंबर पर पहुंचना सुखद है.पिछली तीन जीतों से बहुत फ़ायदा हुआ है. मेरा लक्ष्य अभी और टूर्नामेंट जीतना है और रैंकिंग पर मैं बहुत अधिक ध्यान नहीं दे रही हूं.""
उनका कहना था, ''रैंकिंग पर बने रहना मुश्किल होगा लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं कड़ी मेहनत करती रहूंगी ताकि अधिक से अधिक टूर्नामेंट जीत सकूं और जल्दी नंबर वन प्लेयर बन सकूं.""
इस समय साइना के 64791.2637 अंक हैं. उनसे आगे चीन की यिहान वांग हैं जबकि तीसरे नंबर पर भी चीन की खिलाड़ी हैं जिनका नाम ज़िन वांग है. सानिया मार्च महीने में ऑल इंग्लैंड सुपर सीरिज़ चैंपियनशिप सेमीफाइनल में पहुंची थीं. वो इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं. इसके बाद वो पहली बार पांचवे नंबर पर पहुंची.
साइना का अगला टूर्नामेंट पेरिस में अगस्त महीने में होगा जहां वो विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. इसके बाद अक्तूबर महीने में वो कॉमनवेल्थ गेम्स और फिर एशियाड में हिस्सा लेंगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
