ये हैं IPL 2019 के 5 गेंदबाज जिनकी खूब हुई धुनाई, रन लुटाने में स्टोक्स रहे अव्वल
नई दिल्ली। टी-20 क्रिकेट दर्शको और बल्लेबाजों को जितने मजे देता है उतनी ही तकलीफ और भय गेंदबाजों में पैदा करता है। केवल अलग किस्म की गेंदबाजी करने वाले विशेषज्ञ गेंदबाज ही इस निर्मम खेल में खतरनाक बल्लेबाजों के सामने टिक पाते हैं। राशिद खान, इमरान ताहिर, जसप्रीत बुमराह आदि कुछ ऐसे ही गेंदबाज हैं जो चौके-छक्कों की आतिशबाजियों के बीच अपनी अपनी प्रतिष्ठा के साथ गेंदबाजी कर पाते हैं। इन गेंदबाजों ने आईपीएल 2019 में ना केवल विकेट लिए हैं बल्कि रन भी काफी कम दिए हैं। लेकिन ऐसे भी गेंदबाजों की भरमार कम नहीं रही जिन्होंने इस सीजन में अपनी गेंदबाजी पर खूब रन लुटवाए। इनमें से कुछ नाम काफी बड़े हैं। हम आपके सामने ऐसे 5 गेंदबाजों को लेकर आ रहे हैं जिन्होंने आईपीएल 2019 में सबसे ज्यादा रन खाए।

1- बेन स्टोक्स
स्टोक्स की गेंदबाजी पर 2016 विश्व कप फाइनल में क्रिस ब्रेथवेट ने जब से चार लगातार छक्के लगाए थे तब से उनका बतौर गेंदबाज आत्मविश्वास कम हुआ है। राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे स्टोक्स ने काफी खराब गेंदबाजी करते हुए आईपीएल 2019 के 9 मैचों में 16.5 ओवर गेंदबाजी की और 11.23 के इकॉनमी रेट से 6 विकेट लिए। उनका एक ऑलराउंडर के तौर पर पूरी तरह से फेल होना राजस्थान को काफी भारी पड़ा था। यह टीम अंक तालिका में इस बार निचले पायदानों पर शामिल है।

2, 3- लॉकी फर्गुसन और जयदेव उनादकट-
लॉकी फर्गुसन कीवीलैंड पर शेन बॉन्ड की तेजी के स्तर के गेंदबाज माने जाते हैं लेकिन ये आईपीएल उनके लिए बुरा सपना ही ज्यादा साबित हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले इस गेंदबाज ने 5 मैचों में 17 ओवर डाले और 10.76 की इकॉनमी औसत से केवल 2 ही विकेट हासिल किए। जबकि जयदेव उनादकट भी नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली कहावत को लगातार चरितार्थ करते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए एक और खोटे सिक्के साबित हुए। इस गेंदबाज ने सीजन 2019 में 11 मैच खेले और 37.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए। जबकि उनका इकॉनमी रेट रहा 10.66 रन प्रति ओवर।
अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट की 'टीवी देखते' हुए तस्वीर तो शिखर धवन ने किया ट्रोल

4 और 5- एंड्रयू टाई और मुजीब उर रहमान
ये दोनों ही गेंदबाज किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हैं। सबसे ज्यादा महंगे गेंदबाजो की लिस्ट में चौथे नंबर पर शुमार एंड्रयू टाई ने 6 मैचों में 22 ओवर गेंदबाजी करते हुए 233 रन दिए जिसमें उनका इकॉनमी रेट 10.59 का रहा और उन्होंने शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए विकेट भी कुल तीन ही लिए। इसके अलावा अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान ने भी पंजाब की ओर से 5 मैच खेले और 19 ओवर डालते हुए 191 रन देकर केवल 3 ही विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट रहा 10.05 रन प्रति ओवर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
